सीवान के हसनपुरा में नीचे लटक रहे बिजली के तार, हादसे की आशंका; मुखिया ने दुरुस्त कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन

पियाउर में झूठे हुए तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हसनपुरा प्रखंड के पियाउर पंचायत में बिजली के तार खतरनाक ढंग से नीचे लटक रहे हैं और पोल झुक गए हैं. मुखिया इम्तियाज अहमद ने विद्युत विभाग को आगाह किया है कि इससे राहगीरों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बड़े हादसे का खतरा है.

विज्ञापन

Hasanpura Electricity Wires: हसनपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पियाउर के विभिन्न गांवों में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुखिया इम्तियाज अहमद ने विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया है. इस संबंध में उन्होंने कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा हसनपुरा को आवेदन देकर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर नीचे लटक रहे विद्युत तारों को दुरुस्त कराने और झुके हुए विद्युत पोलों को सीधा कराने की मांग की है.

विज्ञापन

मुखिया ने आवेदन में बताया है कि पंचायत के कई गांवों और टोले में विद्युत तार काफी नीचे तक लटक गये हैं. वहीं, कई स्थानों पर विद्युत पोल भी झुक गये हैं. इससे राहगीरों के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. नीचे लटक रहे तारों के संपर्क में आने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है. वहीं, झुके हुए पोल के गिरने या तार टूटने से जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है.

बारिश और तेज हवा में बढ़ जाता है खतरा

मुखिया ने कहा कि बारिश और तेज हवा के दौरान नीचे लटक रहे तारों और झुके विद्युत पोलों से खतरा और बढ़ जाता है. ऐसे में समय रहते विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करना जरूरी है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

उन्होंने विद्युत विभाग से पंचायत के विभिन्न स्थानों का स्थल निरीक्षण कराने की मांग की है. साथ ही नीचे लटक रहे विद्युत तारों को निर्धारित ऊंचाई पर व्यवस्थित कराने, झुके हुए पोलों को सीधा कराने तथा जर्जर और क्षतिग्रस्त पोलों को आवश्यकतानुसार बदलने का आग्रह किया है.

मुखिया ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग से मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन