मेंहदार से पूजा कर लौट रहे दंपती की बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, 70 वर्षीय मनन यादव की मौत
घटना स्थल पर लोगों की भीड़
सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग पर टड़िला मोड़ के पास बाइक और साइकिल की भीषण टक्कर में 70 वर्षीय साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, मेंहदार से पूजा कर लौट रहा बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनका इलाज जारी है.
Road Accident Siwan: सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग एसएच-89 पर एमएच नगर थाना क्षेत्र के टड़िला मोड़ के समीप सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में साइकिल सवार 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.
आपके शहर में
टक्कर के बाद सड़क पर गिर गये तीनों
जानकारी के अनुसार, टड़िला निवासी मनन यादव हसनपुरा बाजार में दूध बेचकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान हसनपुरा की ओर से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार वृद्ध और बाइक पर सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.
इलाज के दौरान वृद्ध की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही एमएच नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हसनपुरा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने 70 वर्षीय मनन यादव को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
वहीं बाइक सवार रजनीश कुमार और उनकी पत्नी रानी देवी का इलाज सीएचसी हसनपुरा में चल रहा है.
मेंहदार से पूजा कर सीवान लौट रहा था दंपती
बताया गया कि रजनीश कुमार अपनी पत्नी रानी देवी के साथ मेंहदार से पूजा-अर्चना कर बाइक से अपने घर सीवान लौट रहे थे. इसी दौरान टड़िला मोड़ के समीप हादसा हो गया.
बाइक जब्त, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना भेज दिया. वहीं मनन यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
चार बेटों और एक बेटी के पिता थे मनन यादव
मनन यादव के चार पुत्र और एक पुत्री हैं. सभी विवाहित हैं. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए