सीवान के मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्र राज आर्यन सम्मानित, पूर्व प्रधानाध्यापक ने दी पुस्तक और लेखन सामग्री
पूर्व प्रधानाध्यापक ने मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्र राज आर्यन को किया सम्मानित
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़हरिया के छात्र राज आर्यन ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है. उन्हें विद्यालय में सम्मानित किया गया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं. इस योजना के तहत चयनित छात्रों को चार वर्षों तक 12,000 रुपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति मिलती है.
Medha Scholarship Exam: बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कैंपस के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़हरिया के छात्र राज आर्यन के राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने पर उन्हें सम्मानित किया गया. विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक शिवबचन यादव ने छात्र को लेखन सामग्री और पुस्तक देकर सम्मानित किया.
आपके शहर में
मेहनत और लगन से मिलती है सफलता
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक शिवबचन यादव ने राज आर्यन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि मन लगाकर नियमित पढ़ाई करने से सफलता जरूर मिलती है. उन्होंने छात्र को आगे भी पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी.
शिक्षकों ने भी छात्र को दी शुभकामनाएं
सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमा गुप्ता, कलावती देवी, श्रीराम पंडित, कमरुल हक अंसारी, संतोष कुमार, अमरेंद्र कुमार, कंचन कुमारी वर्णवाल और स्नेहा कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे. सभी ने छात्र की सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
चार वर्षों तक मिलेगी 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को चार वर्षों तक प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलती है.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए