सीवान: स्वर्ण व्यवसायी की मौत के बाद बवाल, चार घंटे सड़क जाम; SP ने बाजार में पुलिस पिकेट का किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन

1 परिजनों से बात करते पुलिस अधीक्षक 2 सड़क जाम कर विरोध करते नाराज ग्रामीण 3. घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक 4. शव पहुंचने के बाद मृतक के घर उमड़ी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुठनी में स्वर्ण व्यवसायी की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। एसपी के आश्वासन के बाद चार घंटे बाद जाम खुला, पुलिस पिकेट की हुई घोषणा।

विज्ञापन

Siwan Murder Case : दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी बाजार में अपराधियों के चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा की बुधवार की सुबह गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजन, व्यवसायी और ग्रामीण आक्रोशित हो गये. लोगों ने गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. करीब चार घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी की मौत से भड़का आक्रोश

आक्रोशित ग्रामीणों और व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क तक नहीं किया. लोगों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे लोग

सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, सीओ विद्याभूषण भारती, इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा, गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, रघुनाथपुर थाना प्रभारी रविरंजन सिंह, नौतन थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार और मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. हालांकि, प्रदर्शनकारी एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे.

एसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा का दिया भरोसा

सूचना मिलने पर एसपी भारत सोनी टड़वा चट्टी बाजार पहुंचे और मृतक के परिजनों तथा स्थानीय व्यवसायियों से मुलाकात की. उन्होंने मामले का त्वरित निष्पादन, दोषियों की गिरफ्तारी और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया. एसपी के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ और करीब चार घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया.

बाजार में अब चार जवान और एक अधिकारी रहेंगे तैनात

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच एसपी भारत सोनी ने टड़वा चट्टी बाजार में पुलिस पिकेट स्थापित करने की घोषणा की. उन्होंने एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता को पिकेट पर चार पुलिसकर्मियों और एक अधिकारी की जल्द तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जवानों के लिए स्थायी आवास की व्यवस्था कराने का निर्देश

एसपी ने सीओ और स्थानीय मुखिया को पुलिस जवानों और अधिकारियों के लिए स्थायी आवास की व्यवस्था की दिशा में पहल करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

चार घंटे तक मुख्य मार्ग पर ठप रहा आवागमन

स्वर्ण व्यवसायी की मौत के बाद टड़वा चट्टी बाजार के समीप गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर जाम लग गया. करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. प्रदर्शनकारियों ने एसपी को मौके पर बुलाने के साथ मामले का स्पीडी ट्रायल कराने और जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की मांग की.

प्रदर्शनकारियों ने रखीं सुरक्षा से जुड़ी कई मांगें

लोगों ने मृतक के परिजनों को सुरक्षा देने, बाजार में स्थायी पुलिस पिकेट स्थापित करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत और एसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया.

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने घटना के दौरान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया. ग्रामीणों के अनुसार, दिलीप वर्मा पर चाकू से हमला करने के बाद अपराधी मौके से फरार होकर केवटलिया गांव की दिशा में भाग निकले.

भाग रहे अपराधियों को रोकने का प्रयास नहीं करने का आरोप

स्थानीय लोगों का दावा है कि उसी दौरान केवटलिया गांव की ओर से एक पुलिस वाहन आ रहा था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने भाग रहे अपराधियों को रोकने या पकड़ने का प्रयास नहीं किया. इसे लेकर व्यवसायियों और ग्रामीणों में नाराजगी है. लोगों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस की भूमिका की भी जांच की मांग की.

छह आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. घटना में प्रयुक्त पिस्टल और चाकू भी बरामद कर लिया गया है. वहीं, दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

क्या कहते हैं एसपी

एसपी भारत सोनी ने बताया कि मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. घटना में प्रयुक्त हथियार और चाकू बरामद कर लिये गये हैं. फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

1 परिजनों से बात करते पुलिस अधीक्षक  2 सड़क जाम कर विरोध करते नाराज ग्रामीण 3. घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक  4. शव पहुंचने के बाद मृतक के घर उमड़ी लोगों की भीड़  | Prabhat Khabar Network
1 परिजनों से बात करते पुलिस अधीक्षक 2 सड़क जाम कर विरोध करते नाराज ग्रामीण 3. घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक 4. शव पहुंचने के बाद मृतक के घर उमड़ी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
1 परिजनों से बात करते पुलिस अधीक्षक  2 सड़क जाम कर विरोध करते नाराज ग्रामीण 3. घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक  4. शव पहुंचने के बाद मृतक के घर उमड़ी लोगों की भीड़  | Prabhat Khabar Network
1 परिजनों से बात करते पुलिस अधीक्षक 2 सड़क जाम कर विरोध करते नाराज ग्रामीण 3. घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक 4. शव पहुंचने के बाद मृतक के घर उमड़ी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
1 परिजनों से बात करते पुलिस अधीक्षक  2 सड़क जाम कर विरोध करते नाराज ग्रामीण 3. घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक  4. शव पहुंचने के बाद मृतक के घर उमड़ी लोगों की भीड़  | Prabhat Khabar Network
1 परिजनों से बात करते पुलिस अधीक्षक 2 सड़क जाम कर विरोध करते नाराज ग्रामीण 3. घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक 4. शव पहुंचने के बाद मृतक के घर उमड़ी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन