मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना

सोमवार को आंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय किसान महासभा ने किसानों की आय को दुगुनी करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर धरना दिया. किसानों ने कहा धान खरीद में मनमानी व सिंचाई इंतजाम फेल है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. सोमवार को आंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय किसान महासभा ने किसानों की आय को दुगुनी करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर धरना दिया. किसानों ने कहा धान खरीद में मनमानी व सिंचाई इंतजाम फेल है. सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा केंद्रीय कमेटी सदस्य जयनाथ यादव व किसान महासभा के राज्य उपाध्यक्ष पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार किसानों की आय को दुगुनी करने के लिए बिहार में चार कृषि रोड मैप बना. लेकिन विभाग में कृषि रोड मैप नहीं उतर रहा है .सिंचाई के लिए नहर बना लेकिन संपूर्ण नहरे में पानी का एक बूंद भी नहीं है. सरकारी नल पंप बंद पड़े हैं ,डीजल महंगा एवं निजी बोरिंग के किसानों की सिंचाई कर रहे हैं. प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद हो गया है ,जलजमाव निकासी का कोई व्यवस्था नहीं है, फसल बर्बाद का कोई मुआवजा नहीं मिला. नेताओं ने कहा कि किसानों के धान गेहूं की खरीदारी सरकारी दर पर 80% किसानों का नहीं हो रहा है. बिचौलिया धान सोलह रुपये से सतरह रुपये प्रति किलोग्राम के दर से खरीद कर पैक्स में बेच रहे है.जिससे पैक्स अध्यक्ष और बिचौलिया मालामाल हो रहे है . नेताओं ने आगे कहा अमेरिका भारत व्यापार समझौता भारत में जीएम बीज एव जीएम फ���लों का आयत होगा जो भारत के जन जीवन पर भारी प्रभाव पड़ेगा. जीएम बीज पर प्रतिबंध या समझौता के कारण आयात होगा. भारत का माल अमेरिका जायेगा तो 18 प्रतिशत टैक्स अमेरिका लेगा . गर अमेरिका का माल भारत आयेगा तो 0 प्रतिशत टैक्स होगा. ये कैसा समझौता है .ये समझौता भारत के अर्थव्यवस्था को तबाह करेगा. इसलिए केंद्र और राज्य सरकार से कहना है कि भारत अमेरिका समझौता वापस लिया जाए .धरना में जीरादेई पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा,जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा,भाकपा माले जिला सचिव हंसनाथ राम,जिला उपाध्यक्ष गौतम पांडे, योगिंद्र यादव,नथुन पटेल,महफूज आलम,प्रदीप कुशवाहा,महेश सिंह,सतेंद्र राम,मंजीता कौर ,लालाबाबू पासवान,रामायण यादव, ललन यादव, ब्यास यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन