सीवान: उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में किसानों को जरूरत के अनुसार खाद देने पर जोर

Author Afjal anwar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराजगंज में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें किसानों को समय पर और आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. समिति ने उर्वरकों की जमाखोरी और अधिक बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Siwan News: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख बची देवी की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में किसानों को समय पर और जरूरत के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

विज्ञापन

सदस्य सचिव सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने समिति के सदस्यों को प्रखंड में उर्वरकों की उपलब्धता और वर्तमान खपत की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसानों को बिना किसी परेशानी के उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सभी उर्वरक निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों को आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरकों की बिक्री की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसान जरूरत से अधिक उर्वरक की खरीदारी नहीं करें, ताकि सभी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि उर्वरकों की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में उर्वरक बेचने वाले दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करने के साथ उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

उन्होंने बताया कि प्रखंड में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी स्थिति में उर्वरकों की किल्लत नहीं होने दी जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन