सीवान में DJ और अश्लील नृत्य पर पुलिस का शिकंजा, महावीरी जुलूस में 30 नामजद; जन्माष्टमी कार्यक्रम में भी FIR

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में प्रशासन के आदेशों की अनदेखी कर डीजे और अश्लील नृत्य का आयोजन करने वालों पर मुफस्सिल और भगवानपुर हाट थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिला प्रशासन की ओर से धार्मिक आयोजनों और जुलूसों में डीजे, आर्केस्ट्रा एवं अश्लील नृत्य पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों की अनदेखी के मामले सामने आए हैं. इसको लेकर मुफ्फसिल थाना और भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने आयोजकों, संचालकों समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

महावीरी झंडा जुलूस में नियमों की अनदेखी

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को महावीरी झंडा जुलूस के दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भदौरा, मोलनापुर एवं बलेथा बीन टोली में निर्धारित नियमों और सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए डीजे बजाने और अश्लील नृत्य कराने का मामला सामने आया.

मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने जुलूस के अध्यक्षों, सदस्यों और डीजे संचालकों को लाइसेंस की शर्तों तथा सरकारी आदेशों की जानकारी देते हुए डीजे नहीं बजाने और अश्लील नृत्य नहीं कराने की स्पष्ट हिदायत दी थी. इसके बावजूद आदेश की अनदेखी कर डीजे बजाया गया और अश्लील नृत्य कराया गया.

पुलिस ने की वीडियोग्राफी, 30 के खिलाफ केस

पुलिस टीम ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी की. इसके बाद सरकारी आदेश की अवहेलना के आरोप में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने भदौरा, बलेथा बीन टोली और मोलनापुर के महावीरी जुलूस के अध्यक्षों, सदस्यों तथा डीजे संचालकों सहित 30 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

जन्माष्टमी के मटका फोड़ कार्यक्रम में भी नियम टूटे

दूसरी ओर, भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सहसा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान भी प्रशासनिक प्रतिबंध की अनदेखी का मामला सामने आया.

पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में प्रतिबंध के बावजूद आर्केस्ट्रा और डीजे का संचालन कराया जा रहा था. आयोजक, आर्केस्ट्रा संचालिका और डीजे संचालक द्वारा 15-20 अज्ञात लोगों के सहयोग से तेज आवाज में प्रतिबंधित एवं अश्लील गीतों पर नृत्य कराया जा रहा था.

आयोजक और संचालकों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले में आयोजक, आर्केस्ट्रा संचालिका, डीजे संचालक और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भगवानपुर हाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई

जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन