ससुराल गये युवक का बगीचे में मिला अधजला शव

Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Mar 2020 5:04 PM

विज्ञापन

बनियापुर: सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पंचमहल्ला काली स्थान के निकट मंगलवार को एक बगीचे में 37 वर्षीय युवक का अधजला शव बरामद किया गया. शव बरामदगी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पंचमहल्ला काली स्थान के निकट मंगलवार को एक बगीचे में 37 वर्षीय युवक का अधजला शव बरामद किया गया. शव बरामदगी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक की शिनाख्त बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा निवासी रामजी सिंह के पुत्र मिथिलेश कुमार सिंह के रूप में हुई. शव गंभीर रूप से जल चुका था. जले शव के नजदीक एक प्लास्टिक का गैलन, युवक का मोबाइल, एक बैग व माचिस की डिबिया बरामद किया गया. गैलन से पेट्रोल केरोसिन की गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि साजिश के तहत पेट्रोल छिड़क कर युवक की हत्या कर दी गयी है. बैग में कपड़े, साबुन व तेल आदि मिले है. जानकारी के अनुसार उक्त युवक मुंबई में रहता था. पत्नी के बुलाने पर तीन दिन पहले ही वह गांव आया था. मिथिलेश की पत्नी एक साल से अपने मायके सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मौजेगोवा में ही रहती थी. मृतक परिजनों से ससुराल जाने की बात कह घर से निकला था. तभी उसकी मौत की सूचना मिली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.

मृतक के पिता के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा निवासी व मृत युवक के पिता रामजी सिंह के बयान पर सहाजितपुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी में मृतक की पत्नी संध्या देवी, ससुर वामदेव चौधुर, साला विनोद चौधुर, राजेश चौधुर व रंजय पांडेय और राजकिशोर राय को नामजद किया है. मृतक के पिता का आरोप है कि सभी नामजद मिलकर मेरे पुत्र को जिंदा जलाकर हत्या कर दिये है. दर्ज प्राथमिकी में पिता ने बताया है कि उनका पुत्र मुंबई में रहकर नौकरी करता था. जो 29 फरवरी को घर आया था. इस दौरान मिथलेश ने बातचीत के क्रम में बताया था कि ससुराल वाले उसे मारने पीटने की धमकी देते रहते है व फोन कर के मामले को सुलझाने के लिए ससुराल बुलाये है. पत्नी से भी फोन पर झगड़ा होने की बात बतायी थी. मृतक ने परिजनों को बताया था कि ससुराल नहीं पहुंचने पर नामजदों ने बुरे परिणाम की धमकी भी दी है. झगड़े की समझौते के लिए ही मृतक ससुराल गया था.

मौके पर ससुराल वालों के नहीं पहुंचने की होती रही चर्चा

घटना की जानकारी मंगलवार को लगभग आठ बजे सुबह लगी. कुछ लोग बगीचे की ओर मवेशियों के चारे लाने गये थे. तभी युवक की शव को सुनसान बगीचे में देखा गया. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. इधर, घटना की जानकारी के चार घंटे बाद मृतक की पत्नी पहुंची. जबकि ससुराल वाले घटनास्थल पर नदारथ रहे. जो स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना रहा. घटना स्थल से मृतक का ससुराल मौजेगोवा की दूरी महज तीन किलोमीटर है. पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना को लेकर शक की सुई पत्नी व ससुराल वालों की ओर घूम रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर पैनी नजर रख अनुसंधान में जुटी है. बेटे की हत्या की सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता रामजी सिंह, माता लालती देवी व आठ वर्षीय बेटे सर्वेश का रो-रो कर बुरा हाल है. मामले में ससुराल वालों पर साजिश की बात कही गयी है. घटना की हकीकत पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन