ePaper

चार दिन से लापता शिक्षिका का शव बरामद

Updated at : 15 Dec 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
चार दिन से लापता शिक्षिका का शव बरामद

थाना क्षेत्र स्थित मलपुरवा घाट से रविवार की सुबह पुलिस ने सरयू नदी के किनारे से महिला का शव बरामद किया. पुलिस ने महिला की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के चितौर गांव की पुष्पा रानी के रूप में की है.पुष्पा गांव में ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका थी.वह पिछले चार दिनों से घर से लापता थी.

विज्ञापन

संवाददाता,दरौली. थाना क्षेत्र स्थित मलपुरवा घाट से रविवार की सुबह पुलिस ने सरयू नदी के किनारे से महिला का शव बरामद किया. पुलिस ने महिला की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के चितौर गांव की पुष्पा रानी के रूप में की है.पुष्पा गांव में ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका थी.वह पिछले चार दिनों से घर से लापता थी. सुबह घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब स्टीमर पर बैठने के लिए मलपुरवा घाट पर जा रहे थे.तब महिला का शव उपलता हुआ दिखा.यह देख वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी.बताया जाता है कि इस बीच गुठनी थाना क्षेत्र के अमरपुर के कुछ लोगों की नजर पड़ी.कई दिनों से पुष्पा के गायब होने के चलते परिजन के अलावा रिश्तेदार भी तलाशने में जूटे थे.इन्हीं में से किसी ने पुष्पा के घर पर सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की .मृतक के बेटे उज्ज्वल कुमार और पड़ोसियों ने इसकी सूचना प्रभारी थानाध्यक्ष को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया.और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है .कि महिला के मौत का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा.ग्रामीण के मुताबिक पुष्पा 12 नवंबर की शाम से ही घर से लापता थी. जिसको ढूंढने के लिए परिजन तीन दिनों से काफी परेशान थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन