81 कार्टन शराब के साथ कार जब्त

Updated:
विज्ञापन

एमएच नगर थाना क्षेत्र के झौंआ स्थित छठ घाट के समीप से रविवार की अहले सुबह तकरीबन छह बजे थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक सोहन मिश्र, सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार ने शराब धंधेबाजों को पीछा करते हुए शराब की बड़ी खेप बरामद किया है.इस दौरान पुलिस ने कार में रखे 81 पेटी बंटी बबली शराब की खेप को जब्त किया है. हालांकि धंधेबाज कुहासे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाना क्षेत्र के झौंआ स्थित छठ घाट के समीप से रविवार की अहले सुबह तकरीबन छह बजे थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक सोहन मिश्र, सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार ने शराब धंधेबाजों को पीछा करते हुए शराब की बड़ी खेप बरामद किया है.इस दौरान पुलिस ने कार में रखे 81 पेटी बंटी बबली शराब की खेप को जब्त किया है. हालांकि धंधेबाज कुहासे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि धंधेबाजों द्वारा हरियाणा नंबर की कार से शराब की तस्करी की जा रही थी. जहां धंधेबाज शराब की डिलीवरी करने पहुंचा था. तभी पुलिस ने छापेमारी कर जब्त किया. वहीं पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज कार छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस द्वारा शराब लदी कार को जब्त कर थाना लायी. जहां उत्तर प्रदेश निर्मित 81 पेटी 200 एमएल के देसी बंटी बबली शराब जब्त हुई है. वहीं पुलिस वाहन पर प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाजों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन