ePaper

बोलेरो ने स्कूल बस में मारी टक्कर, सात घायल

Updated at : 18 Feb 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो ने स्कूल बस में मारी टक्कर, सात घायल

मैरवा मुख्य मार्ग पर मंगरौली गांव के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने निजी स्कूल की बस में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, तभी बोलेरो चालक गलत दिशा में वाहन ले जाकर बस से भिड़ गया. टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में सवार लोग अंदर फंस गए और चीख-पुकार मच गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,गुठनी/दरौली. मैरवा मुख्य मार्ग पर मंगरौली गांव के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने निजी स्कूल की बस में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, तभी बोलेरो चालक गलत दिशा में वाहन ले जाकर बस से भिड़ गया. टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में सवार लोग अंदर फंस गए और चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्रशासन को सूचना दी. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को दोन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा गांव निवासी राजबली देवी, रिंकू देवी, ऊषा देवी, आरोही कुमारी, अनुष्का कुमारी, अभिनव कुमार तथा बोलेरो चालक शामिल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू देवी, ऊषा देवी, राजबली देवी और बोलेरो चालक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने स्कूल बस और बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन