सीवान में 17 सितंबर से भाजपा का 'सेवा संकल्प अभियान': पीएम मोदी के जन्मदिन पर घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया, महीने भर होंगे सेवा कार्य

Updated:
विज्ञापन

बीजेपी सेवा संकल्प अभियान। AI Generated.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Seva Sankalp Abhiyan: भारतीय जनता पार्टी सीवान जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह अभियान जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीवान जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक महीने का विशेष “सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा ही प्रभु सेवा” संचालित किया जाएगा. भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक ने बताया कि यह पूरा अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में आयोजित होगा. प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक व जनसेवा जीवन से प्रेरणा लेते हुए जिले भर में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी से जुड़े विविध रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है.

विज्ञापन

17 सितंबर की शाम 7 बजे जलेगा 'आशीर्वाद का दीया'

अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को जिले भर में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. उसी दिन शाम ठीक 7:00 बजे जिले के प्रत्येक घर में और विशेष रूप से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित किया जाएगा. इस दीप प्रज्वलन के जरिए प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना के साथ सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया जाएगा.

'सेवा ज्योति कलश यात्रा' तक के होंगे आयोजन

महीने भर चलने वाले इस अभियान के तहत कई प्रमुख सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी:

  • मेरे सपनों का भारत: विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं.
  • आंगन मिलन सेवा: समाज के स्वास्थ्य और पोषण की रीढ़ मानी जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का विशेष अभिनंदन.
  • नमो सेवा व सेवा की कहानी: सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव और सफलता की कहानियों का सोशल मीडिया पर प्रसार.
  • सेवा ज्योति कलश यात्रा: 'विकसित भारत-2047' के राष्ट्रीय संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कलश यात्रा का संचालन.
  • वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा: पवित्र नदियों के जल से वडनगर महादेव और बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक.

'सेवा फर्स्ट' और 'सुशासन संवाद'

अभियान में नई पीढ़ी और तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज' का आयोजन किया जाएगा, जिसके जरिए युवा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार साझा करेंगे. इसके अलावा, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के साथ 'सुशासन सेवा संवाद' होगा. भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर सेवा, जनभागीदारी और अंत्योदय की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.

Also Read: सीवान के यात्रियों को त्योहारों पर बड़ी राहत, ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन