सीवान के कन्हौली में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी: छत के रास्ते घुसे चोर, खिड़की टूटी देख ग्रामीणों के उड़े होश

Updated:
विज्ञापन

एम एच नगर थाना.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया. घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली गई. घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है.

विज्ञापन

Siwan News: जिले के एमएच नगर (हसनपुरा) थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर के कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपये की कीमती संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. यह घटना गांव निवासी रामनरेश कुशवाहा उर्फ बुटन भगत के बंद पड़े मकान में घटी.

विज्ञापन

सुबह टूटी खिड़की देख ग्रामीणों को हुई जानकारी

घटना का खुलासा मंगलवार की सुबह हुआ, जब आसपास के ग्रामीणों ने मकान की खिड़की टूटी हुई देखी. अनहोनी की आशंका होने पर जब लोग पास पहुंचे, तो देखा कि अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था. ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय एमएच नगर थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए.

छत के रास्ते दाखिल हुए थे चोर

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शातिर चोर रात के अंधेरे में छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुए. इसके बाद उन्होंने कमरों के तालों को तोड़ा और अलमारी व बक्सों में रखे गहने, नकद रुपए तथा अन्य कीमती सामान समेटकर आसानी से फरार हो गए. चोरी गए सामानों का सटीक आकलन गृहस्वामी के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

ग्रामीणों में दहशत, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

गांव में हुई इस बड़ी चोरी के बाद स्थानीय ग्रामीणों में असुरक्षा और भय का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त कमजोर होने के कारण चोर लगातार बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से कन्हौली और आसपास के इलाकों में नियमित रात्रि गश्ती बढ़ाने की पुरजोर मांग की है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक गृहस्वामी की ओर से थाने में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Also Read: सीवान के नौतन में फार्मर आईडी और जमाबंदी के पेच में उलझे किसान: खाद के लिए दर-दर भटक रहे अन्नदाता, सीमावर्ती नियम से बढ़ी मुसीबत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन