सीवान: बड़हरिया में नहर मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढों से बढ़ी परेशानी; पक्की सड़क बनने से जाम से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

धंसने के कगार पर तेतहली-भलुआं नहर मार्ग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़हरिया के भलुआं से कुड़ियापुर तक का नहर मार्ग जर्जर होने से राहगीर परेशान हैं। ग्रामीणों ने पक्की सड़क बनाने की मांग की है ताकि जाम से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Siwan News : बड़हरिया प्रखंड में भलुआं नहर पुल से नवलपुर नहर पुल, तेतहली पुल होते हुए कुड़ियापुर गांव को जोड़ने वाला नहर मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है. बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है. जगह-जगह कीचड़, गहरे गड्ढे और उखड़ी ईंटों के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

भलुआं से कुड़ियापुर तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे

भलुआं से कुड़ियापुर के बीच सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गये हैं. नवलपुर नहर के थोड़ी दूर आगे सड़क के पश्चिमी हिस्से का कुछ भाग धंस चुका है. वहीं कई स्थानों पर सड़क की ईंटें उखड़कर बिखर गयी हैं. बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा हो जाने से राहगीरों की मुश्किल और बढ़ जाती है.

तरवारा से भलुआं तक पक्की सड़क का मिल रहा लाभ

तरवारा से भलुआं तक नहर मार्ग का अधिकांश हिस्सा पक्का होने के कारण इस हिस्से में आवागमन अपेक्षाकृत सुगम है. लेकिन भलुआं से कुड़ियापुर तक सड़क की खराब स्थिति के कारण पूरे मार्ग का अपेक्षित लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस हिस्से को भी पक्का कर दिया जाये तो तरवारा से तेतहली तक बेहतर वैकल्पिक मार्ग तैयार हो सकता है.

नहर मार्ग चालू हुआ तो बड़हरिया बाजार में घटेगा वाहनों का दबाव

ग्रामीणों के अनुसार, नहर मार्ग को दुरुस्त कर वैकल्पिक रास्ते के रूप में विकसित करने से बड़हरिया बाजार की मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो सकता है. फिलहाल तरवारा, तेतहली और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों के कारण बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. नहर मार्ग के बेहतर होने से वाहनों को वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा.

तीन-चार दशक पहले हुआ था सड़क का ईंटीकरण

बताया जाता है कि करीब तीन-चार दशक पूर्व बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग की ओर से राहगीरों की सुविधा के लिए नहर मार्ग पर ईंटीकरण सड़क का निर्माण कराया गया था. लंबे समय से समुचित रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क की ईंटें टूटकर बिखर गयी हैं. कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है.

बरसात में और गंभीर हो सकती है सड़क की स्थिति

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है. ग्रामीणों ने केवल मरम्मत कराने के बजाय इस मार्ग को स्थायी रूप से पक्की सड़क के रूप में विकसित करने की मांग की है.

तरवारा से सीवान-छपरा समेत कई इलाकों के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

पूर्व उपप्रमुख फहीम आलम, भरत यादव, मनोज मिश्र, अनिल सिंह, अधिवक्ता मनोज कुमार वर्मा, पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रभुनाथ दूबे, मुश्ताक अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि तरवारा से भलुआं तक नहर मार्ग पक्का होने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिली है. यदि भलुआं से कुड़ियापुर तक के हिस्से को भी पक्का कर दिया जाये, तो तरवारा से पटना, सीवान, छपरा, मोतिहारी, गोपालगंज समेत अन्य स्थानों की ओर आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिल सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन