अपराधियों ने मारपीट कर एक को किया जख्मी

नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर इस्लामिया नगर में शनिवार की देर शाम भवन निर्माण करा रहे एक व्यक्ति की लगभग एक दर्जन से अधिक अपराधियों ने रंगदारी को लेकर मार पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी नजरुल हक के पुत्र खुर्शीद आलम को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया.
सीवान. नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर इस्लामिया नगर में शनिवार की देर शाम भवन निर्माण करा रहे एक व्यक्ति की लगभग एक दर्जन से अधिक अपराधियों ने रंगदारी को लेकर मार पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी नजरुल हक के पुत्र खुर्शीद आलम को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. जख्मी खुर्शीद आलम ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में घर बनवा रहे हैं.रविवार को दस की संख्या में अपराधी आये और रंगदारी की मांग करते हुए कम बंद करने की बात कही. उन्होंने बताया कि अभी वे काम बंद ही करवा रहें थे कि उन लोगों ने लाठी डंडा एवं लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उस मोहल्ले में जो भी व्यक्ति जमीन खरीद कर मकान बनवाता है उसे इन अपराधियों को रंगदारी देनी पड़ती है. नगर इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि इस घटना के संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर एफआइआर दर्ज किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




