कल रविवार को सीवान के इस इलाकों में तीन घंटे बिजली रहेगी बंद, 9 से 12 बजे तक इन सभी फीडरों की आपूर्ति प्रभावित
मीरपुर पावर हाउस | Prabhat Khabar Network
रविवार को सीवान जिले के आंदर के मीरपुर पावर हाउस से 3 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक यह कटौती मीटरिंग यूनिट लगाने के ज़रूरी काम के लिए की जाएगी. इसका असर बंथू पावर हाउस से जुड़े फीडरों पर भी पड़ेगा.
Siwan Power update : सीवान जिला के आंदर के मीरपुर पावर हाउस से रविवार को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी. इस दौरान पावर हाउस में मीटरिंग यूनिट लगाने का जरूरी काम किया जाएगा.
बंथू पावर हाउस की 33 केवी सप्लाई भी रहेगी बंद
मीटरिंग यूनिट लगाने के कार्य के कारण जीरादेई के बंथू पावर हाउस की 33 केवी इनकमिंग सप्लाई भी पूरी तरह बंद रहेगी. इसका असर आंदर बाजार समेत पूरे आंदर प्रखंड के कई इलाकों में पड़ेगा. बंथू पावर हाउस से संचालित होने वाले फीडर भी इस दौरान प्रभावित रहेंगे.
जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले निपटाने की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले ही निपटा लें. इससे बिजली कटौती के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा.
दोपहर 12 बजे के बाद सामान्य होगी आपूर्ति
विभाग के अनुसार मीटरिंग यूनिट लगाने का काम पूरा होने के बाद दोपहर 12 बजे से बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता आंदर राजीव रंजन ने जानकारी दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए