सीवान में तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, 12वीं की परीक्षा देने जा रहीं 10 छात्राएं घायल

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बोलेरो
Accident News: बिहार के सीवान जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 12वीं की परीक्षा देने जा रहीं 10 छात्राएं घायल हो गईं हैं.
Accident News: बिहार के सीवान जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 12वीं की परीक्षा देने जा रहीं 10 छात्राएं घायल हो गईं हैं. यह हादसा गुठनी चौराहे के पास हुआ जब एक बेकाबू ट्रक ने छात्राओं से भरी बोलेरो में टक्कर मार दी. घायल छात्राओं को पहले गुठनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
उसके बाद वहां से उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. एम्बुलेंस से सभी छात्राओं को सीवान पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार, सभी छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति ठीक है. पुलिस फिलहाल ट्रक चालक को खोज रही है.
घायलों में ये छात्राएं हैं शामिल
घायल छात्राओं में सोनाली कुमारी (पिता महंथ प्रजापति), मीतू कुमारी (पिता मुसाफिर राम), मौसम कुमारी यादव (पिता रामाधार यादव), रागिनी कुमारी (पिता हरिकृष्ण भगत) और अनु कुमारी (पिता जितेंद्र राम) सहित अन्य छात्राएं शामिल है.
Also Read: जान का दुश्मन बना बचपन का जिगरी दोस्त, बातचीत करने के दौरान सिर में मारी गोली
पुलिस ने क्या कहा?
गुठनी थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के अनुसार, सभी छात्राओं को मामूली चोट लगी है और उनकी स्थिति ठीक है. पुलिस फिलहाल ट्रक चालक को खोज रही है. उन्होंने आगे बताया कि ट्रक की लापरवाही के कारण आज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है इसमें छात्राएं घायल है. सभी छात्राओं को सिवान परीक्षा केंद्र पर भेज दिया गया है हल्की चोटे आई हैं, ट्रक चालक के बारे में जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




