19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नगर पंचायत में 18667 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

महाराजगंज. महाराजगंज नगर पंचायत का चुनाव आगामी 21 मई को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होते ही, चुनाव को ले नगर पंचायत महाराजगंज की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया. मतदाता सूची में कुल 18667 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे, हालांकि नगर पंचायत के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत का […]

महाराजगंज. महाराजगंज नगर पंचायत का चुनाव आगामी 21 मई को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होते ही, चुनाव को ले नगर पंचायत महाराजगंज की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया. मतदाता सूची में कुल 18667 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे, हालांकि नगर पंचायत के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत का चुनाव मई माह में हो सकता है, महाराजगंज नगर पंचायत में मतदाता सूची प्रकाशन होने के बाद चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गयी है. मतदाता सूची देखने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में लोगों की भीड़ जुटी रही.

मतदाता सूची के अनुसार कुल 18667 मतदाता नगर पंचायत चुनाव में अपने मतों का प्रयोग करेंगे. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9578 है एवं महिला मतदाताओं की संख्या 9089 है. वार्ड संख्या तीन में कुल मतदाताओं की संख्या 2141 है, जिसमें 1057 पुरुष व 1054 महिला मतदाता हैं. जानकारी के अनुसार, पिछले चुनाव की मतदाता सूची के अनुपात में इस बार प्रत्येक वार्ड में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है.

हालांकि किस वार्ड में कितने महिला व पुरुषों की संख्या बढ़ी है, इसकी स्पष्ट जानकारी नगर पंचायत के पदाधिकारी नहीं दे पा रहे हैं, महाराजगंज नगर पंचायत की वार्ड संख्या 11 में सबसे कम मतदाता हैं, जहां कुल मतदाताओं की संख्या 849 है. इस वार्ड में पुरुषों की संख्या 434 है तो महिलाओं की संख्या 415 है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है, जहां कुल 14 वार्डों में 18667 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.

वार्डवार मतदाताओं की संख्या

वार्ड – पुरुष – महिला – कुल

01 – 724 – 730 – 1454

02 -544 – 509 – 1053

03 – 1084 – 1057 – 2141

04 – 997 – 888 – 1885

05 – 702 – 645 – 1347

06 – 869 – 774 – 1643

07 – 974 – 895 – 1931

08 – 490 – 455 – 945

09 – 652 – 613 – 1265

10 – 557 – 565 – 1122

11 – 434 – 415 – 849

12 – 470 – 402 – 872

13 – 441 – 450 – 891

14 – 638 – 691 – 1299

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें