28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नेताओं के स्वागत के लिए भाजपा नेताओं की बैठक

बड़हरिया : सीवान नगर में 21 व 22 जनवरी को होनेवाली भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक के मद्देनजर शुक्रवार को प्रखंड के यमुनागढ़ पर भाजपा नेताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. यमुनागढ़ पर पंडाल डाल कर भाजपा नेता इस मार्ग से गुजरने वाले तमाम भाजपा नेताओं के स्वागत […]

बड़हरिया : सीवान नगर में 21 व 22 जनवरी को होनेवाली भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक के मद्देनजर शुक्रवार को प्रखंड के यमुनागढ़ पर भाजपा नेताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. यमुनागढ़ पर पंडाल डाल कर भाजपा नेता इस मार्ग से गुजरने वाले तमाम भाजपा नेताओं के स्वागत करेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मार्ग से गुजरने वाले तमाम नेताओं के लिए शुद्ध पेयजल, चाय, जलपान आदि व्यवस्था की जायेगी.
साथ ही, भाजपा नेताओं ने तोरणद्वार बनाने के साथ ही पंडाल डाल रखा है. इस अवसर वरिष्ठ भाजपा डॉ अनिल कुमार गिरि, दक्षिण क्षेत्र के मंडल सुरेश सिंह, बाबूलाल प्रसाद, सुरेश पांडेय, उपप्रमुख हरिहर साह, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, महिला मोरचा मंडल की उर्मिला देवी, युवा मंडल अध्यक्ष सुदीश कुमार, राजू कुमार, सत्येंद्र साह, गोरख मांझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें