प्राचार्य हुए मिथिला रत्न से सम्मानित संस्कृत विवि के दूरस्थ शिक्षा निदेशक श्रीपति त्रिपाठी को मिला सम्मान सीवान के तकीपुर निवासी हैं श्रीपति त्रिपाठीफोटो- 11 पुरस्कार ग्रहण करते श्रीपति त्रिपाठी.सीवान. कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्व विद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशक सह प्राचार्य प्रो डाॅ श्रीपति त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार संस्कृत, संस्कृति व मिथिला की सेवा के लिए प्रदान किया गया. मुंबई में हुए अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में डाॅ त्रिपाठी को यह पुरस्कार मिला है. इससे पहले वे मिथिला विभूति, राष्ट्रपति पुरस्कार व अन्य पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं. जिले के महाराजगंज अनुमंडल के तकीपुर निवासी श्री त्रिपाठी के सम्मान पर सीवान जिले सहित समूचा बिहार गौरवान्वित है. डाॅ त्रिपाठी ने छह ग्रंथ और सौ से अधिक निबंधों की भी रचना की है. वे संकृत विश्व विद्यालय के कुल सचिव समेत विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं. उन्हें सम्मानित होने पर डीएवी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ प्रो प्रजापति त्रिपाठी ने खुशी जाहिर करते हुए इसे बिहार का सम्मान बताया है.
BREAKING NEWS
प्राचार्य हुए मिथिला रत्न से सम्मानित
प्राचार्य हुए मिथिला रत्न से सम्मानित संस्कृत विवि के दूरस्थ शिक्षा निदेशक श्रीपति त्रिपाठी को मिला सम्मान सीवान के तकीपुर निवासी हैं श्रीपति त्रिपाठीफोटो- 11 पुरस्कार ग्रहण करते श्रीपति त्रिपाठी.सीवान. कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्व विद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशक सह प्राचार्य प्रो डाॅ श्रीपति त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement