चैतन्य देवियों की निकाली गयी झांकियां महाराजगंज . शहर के सिहौता स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा महाराजगंज के द्वारा चैतन्य देवियों की झांकियां निकाली गयीं. उद्देश्य अाध्यात्मिक शक्ति के द्वारा पूरे विश्व में मूल्यनिष्ट समाज स्थापित करना था. उद्घाटन नगर पंचायत की अध्यक्ष शारदा देवी, ब्रह्म कुमारी शोभा, बीके प्रतिभा बहन ने दीप प्रज्वलित कर किया. बीके शोभा बहन ने अाध्यात्मिक पर्व-त्योहारों पर प्रकाश डालते हुए उसके महत्व को बताया. वहीं बीके प्रतिमा बहन ने कहा कि शक्ति की आराधना कर हम काल पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं. कहा कि झांकी के माध्यम से सबके सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया जाता है, जिससे मनुष्य बुरी आदतों व नकारात्मक चिंतन सें मुक्ति पाने का रास्ता प्रशस्त हो. झांकी कार्यक्रम में बीके जीतेंद्र भाई, उदय भाई, बलराम भाई आदि ने भाग लिया. शांतिपूर्ण हुआ मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन महाराजगंज. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मां दुर्गा की प्रतिमा को श्रद्धा भाव से विभिन्न नदी-सरोवरों में विसर्जन किया गया. शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा का विसर्जन जुलूस नदी-सरोवरों तक पहुंचाया गया. शहर के कलेक्ट्री पोखरा, रामजानकी मठ का पोखरा, गंडकी नहर, कपियां का पोखरा पर भीड़ लगी रही. ग्रामीण क्षेत्र के टेघड़ा बाजार, पोखरा बाजार, राम किशुन मोड़, अफराद मोड़, धोबवलिया, महुआरी, पटेढ़ी बाजार ,हाहावां बाजार, रिसौरा बाजार, चांदपुर बाजार, बजरहियां, तेवथा ,सिकटियां, लेरुआं, बलऊं, आदि गांव में पूजा पंडालों में स्थापित मूर्तियों का गाजे-बाजे के साथ तालाबों व गंडकी नदी, नहरों में विसर्जन किया गया. महाराजगंज प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी.
BREAKING NEWS
चैतन्य देवियों की निकाली गयी झांकियां
चैतन्य देवियों की निकाली गयी झांकियां महाराजगंज . शहर के सिहौता स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा महाराजगंज के द्वारा चैतन्य देवियों की झांकियां निकाली गयीं. उद्देश्य अाध्यात्मिक शक्ति के द्वारा पूरे विश्व में मूल्यनिष्ट समाज स्थापित करना था. उद्घाटन नगर पंचायत की अध्यक्ष शारदा देवी, ब्रह्म कुमारी शोभा, बीके […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement