फोटो 02 लोगों को संबोधित करते डा. अखिलेश्वर पाठक रघुनाथपुर(सीवान). भ्रष्टाचार ही देश के विकास का असली दुश्मन है. जबतक देश से भ्रष्टाचार समाप्त नही होता देश का विकास संभव नही है.उक्त बातें भ्रष्टााचार विरोधी जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश्वर नाथ पाठक ने गुरूवार को प्रखंड के निखती कलां पंचायत के डमनपुरा गाव में भूकंप पीडितो को राहत सामग्री वितरण के दौरान कहे. उनहने बताया कि देश से भ्रष्टााचार मिटाने कके लिये हम लोग अन्ना हजारे के नेतृत्व में मन से ठान लिये हैं चाहे इसके लिये जो भी कुर्बानी देनी पडे देने को तैयार है. भ्रष्टाचार रहेगा तो विकास नही होगी विकास नही होगा तो देश से दरिद्रता नही जायेगी.वहीं इस मौके पर जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शिशोदिया ने संबोधित करते हुये बताया कि यह राहत सामग्री किसी राजनीतिक पार्टी के द्वारा नही बल्कि प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे के तरफ से वितरण किया जा रहा है. हमलोगो को किसी पार्टी के वोट से मतलब नही है. हमारा मिशन है देश से भ्रष्टााचार मिटाना व समाज सेवा करना. समाजसेवी को कोई धर्म नही होता वो व्क्ति किसी एक आदमी के लिये मेहनत नही करता. इस मौके पर राहत सामग्री में चावल, आटा, दाल, चीनी, सर्फ, साबुन, पेस्ट, कुकर, बर्तन सहित प्रतिदिन प्रयोग में आने वाली वस्तुए शामिल थी.इस मौके पर आसपास के करीब 500 लोगो को राहत सामग्री दी गई. इस मौके पर रामविलास सिंह, हरेराम सिंह, अमरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, कुष्णा सिंह, विजय, शिवजी सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद थे.
BREAKING NEWS
भ्रष्टााचार ही देश के विकास का है बाधक : डा. पाठक
फोटो 02 लोगों को संबोधित करते डा. अखिलेश्वर पाठक रघुनाथपुर(सीवान). भ्रष्टाचार ही देश के विकास का असली दुश्मन है. जबतक देश से भ्रष्टाचार समाप्त नही होता देश का विकास संभव नही है.उक्त बातें भ्रष्टााचार विरोधी जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश्वर नाथ पाठक ने गुरूवार को प्रखंड के निखती कलां पंचायत के डमनपुरा गाव […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement