शिक्षक दिवस पर सीवान के 38 शिक्षक-शिक्षिकाएं होंगे सम्मानित, जिला और प्रमंडल स्तर पर मिलेगा सम्मान
शिक्षक दिवस पर सम्मानित होते हुए शिक्षक
शिक्षक दिवस के अवसर पर सीवान में जिला और प्रमंडल स्तर पर कुल 38 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके नवाचारी कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
Siwan News : शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय, रचनात्मक और नवाचारी कार्य करने वाले जिले के 38 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा. बिहार शिक्षा परियोजना, सीवान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तर पर 35 और प्रमंडल स्तर पर तीन शिक्षकों को ‘जिला उत्कृष्ट शिक्षक’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा.
आपके शहर में
वीएम हाई स्कूल में होगा जिला स्तरीय समारोह
जिला स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, सीवान में किया जाएगा. वहीं प्रमंडल स्तर का कार्यक्रम राजकीय स्कूल, छपरा में आयोजित होगा. प्रमंडल स्तर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में गंडक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, तरवारा के डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, राजवेशी उवि सह इंटर कॉलेज, ठेपहां की अनु कुमारी और उवि माघर के पंकज कुमार शामिल हैं.
बड़हरिया और लकड़ीनबीगंज के शिक्षक होंगे सम्मानित
जिला स्तर पर बड़हरिया प्रखंड से उमवि चक पड़रौना के मनोज कुमार सिंह, उमावि तेतहली की अनामिका कुमारी और एनपीएस भेलपुर के माह आलम चयनित हुए हैं. लकड़ीनबीगंज से एनपीएस सिकटियां उत्तर टोला के संजय पंडित, उमवि इन्दौली के अनुपम आलोक और उमवि उज्जैना के मुकेश कुमार को सम्मानित किया जाएगा.
आंदर और रघुनाथपुर से चयनित शिक्षक
आंदर प्रखंड से प्रावि गौरा के विजय कुमार सिंह, उमवि छजवॉ बलियां के सुधीर कुमार सिंह, उउवि उज्जैन की मालती सिंह और मवि बंगरा उज्जैन के उदय नारायण सिंह का चयन हुआ है. रघुनाथपुर से मवि दिघवलिया के प्रदीप कुमार मिश्रा, उमवि जमनपुरा की साक्षी द्विवेदी और प्रो. बालिका उवि पंजवार की निरूपमा कुमारी सम्मानित होंगी.
मैरवा और पचरुखी के शिक्षकों को भी मिलेगा सम्मान
मैरवा से मवि बड़का माझा के अमरेश कुमार ओझा और मवि कोड़रा के विक्की राज का चयन किया गया है. पचरुखी से प्रावि सिसवॉ के सच्चिदानन्द तिवारी, मवि मटुकछपरा के श्रीकान्त और अ.अग्र.स.ध. उवि बड़कागांव के सुजीत कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा.
गोरेयाकोठी और सीवान सदर से चार-चार चयनित
गोरेयाकोठी से उमवि शेरपुर के जितेन्द्र कुमार सिंह, उमवि हरिहरपुर कला के बंसत कुमार, ना.कर्म. उवि गोरेयाकोठी की रश्मि बाला बरनवाल और उमवि हुलास छपरा के पुष्कर कुमार विश्वकर्मा चयनित हैं. सीवान सदर से प्रावि अखैनिया के उज्जवल कुमार, मवि ओरमा मुकुन्द के प्रताप कुमार और वीएम उवि सीवान सदर के राकेश कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा.
जीरादेई और दरौली के शिक्षक भी सूची में
जीरादेई से मवि तितरा की बबिता सिंह, आदर्श मवि जीरादेई की वीनस दीक्षित और धज्जु सिंह उवि भरथुईगढ़ के मनोरंजन सिंह का चयन हुआ है. दरौली से एनपीएस कनैला की प्रांजली सिंह, मवि गरवार के कौशल ठाकुर और श्याम लाल जैन उवि दरौली के चंदन कुमार सम्मानित होंगे.
हसनपुरा और नौतन से भी शिक्षक चयनित
हसनपुरा से प्रावि उसरी हिन्दी की पूनम तिवारी, उमावि अरण्डा की डॉ. कनक लता और उमावि तेलकथु के बृजमोहन राम को सम्मानित किया जाएगा. वहीं नौतन से उमावि अंगौता की रागनी कुमारी का चयन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए