फोटो- 18 नवाह पाठ करते पंडित.सीवान.शनिवार को नगर के गांधी मैदान में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा पूजा शुरू हो गयी, जो नौ दिनों तक चलेगी. सुबह से ही भक्तों की भीड़ पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़ पड़ी. पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीराम के कपाट खोले गये. उसके बाद मानस का नवाह पाठ पंडित रामेश्वर उपाध्याय के द्वारा शुरू हुआ. मानस पाठ करने के लिए यज्ञ मंडप महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही. शनिवार की संध्या से विद्वान लोगों द्वारा राम कथा की रस धार बहायी गयी. इसको लेकर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. मालूम हो कि 21 से 28 मार्च तक यह कार्यक्रम चलेगा. 28 मार्च को अंतिम दिन नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. प्रवचन के लिए उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पंडित दिनेश कुमार मिश्र, प्रयाग राज से प्रो. डॉ राजेंद्र प्रसाद ओझा, अयोध्या से धर्मानुरागी जी महराज, इलाहाबाद से महात्मा मेघा नंद जी महराज व मध्य प्रदेश झांसी से रश्मि शास्त्री, मानस कोकिला पधारे हैं.
BREAKING NEWS
गांधी मैदान में खुले श्रीराम के कपाट
फोटो- 18 नवाह पाठ करते पंडित.सीवान.शनिवार को नगर के गांधी मैदान में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा पूजा शुरू हो गयी, जो नौ दिनों तक चलेगी. सुबह से ही भक्तों की भीड़ पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़ पड़ी. पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीराम के कपाट खोले गये. उसके बाद मानस का नवाह पाठ पंडित रामेश्वर उपाध्याय […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement