सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त, शुरू हुई सफाई

सीवान : 15 दिनों के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को शहरवासियों ने राहत की सांस ली. नगर पर्षद कर्मियों के काम पर वापस लौटने के साथ ही शहरवासियों के चेहरे पर खुशी नजर आयी. सोमवार के दिन नगर पर्षद कर्मियों का शहर की साफ-सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर अभियान चला. मालूम हो कि […]
सीवान : 15 दिनों के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को शहरवासियों ने राहत की सांस ली. नगर पर्षद कर्मियों के काम पर वापस लौटने के साथ ही शहरवासियों के चेहरे पर खुशी नजर आयी. सोमवार के दिन नगर पर्षद कर्मियों का शहर की साफ-सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर अभियान चला. मालूम हो कि शहर के अभी भी अधिकांश जगह पर कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल से वापस लौटने के बाद शहर की साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है. 15 दिनों के बाद नगर पर्षद कार्यालय भी खुला व शहर के विकास कार्य की गाड़ी एक बार फिर से चलने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




