सीवान : प्रशांत किशोर होटवार जेल के संपर्क में हैं : नीरज कुमार

Updated:
विज्ञापन

सिसवन (सीवान) : सीवान की सांसद कविता देवी की सास एवं पूर्व विधायक जगमातो देवी की जयंती रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सरकार के सूचना व जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार थे, तो विशिष्ट अतिथि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल थे. मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि बिहार […]

विज्ञापन
सिसवन (सीवान) : सीवान की सांसद कविता देवी की सास एवं पूर्व विधायक जगमातो देवी की जयंती रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सरकार के सूचना व जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार थे, तो विशिष्ट अतिथि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल थे. मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में कानून का राज है.
यहां जाति व धर्म के आधार पर अपराध या अपराधी से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता. आंकड़ों गवाह हैं कि सूबे में अपराध कम हुआ है. शराब बंदी के बाद महिलाओं के सम्मान में इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि एनडीए पटाखे से डरने वाला नहीं है. प्रशांत किशोर होटवार जेल के संपर्क में हैं. 2020 में जनता तय करेगी कि वह किसके साथ खड़े हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन