अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बड़हरिया : थाना क्षेत्र के बड़हड़िया-बरौली मुख्य मार्ग पर तेतहली खानकाह के समीप गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षक को गोली मार घायल कर दिया. घायल शिक्षक का नाम रेयाज अहमद है, जो बड़हरिया थाने के हरपुर निवासी स्व असगर अली का पुत्र है. घटना के संबंध में बताया जाता […]
विज्ञापन
बड़हरिया : थाना क्षेत्र के बड़हड़िया-बरौली मुख्य मार्ग पर तेतहली खानकाह के समीप गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षक को गोली मार घायल कर दिया. घायल शिक्षक का नाम रेयाज अहमद है, जो बड़हरिया थाने के हरपुर निवासी स्व असगर अली का पुत्र है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षक रेयाज अहमद बाइक से एक आदमी के साथ दूध लेकर अपने ससुराल बड़हरिया आ रहा था.
इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घेर लिया और गोली मार दी. शिक्षक उत्क्रमित विद्यालय धनाव स्कूल में पदस्थापित है. घटना के बाद स्थानीय लोगों उपचार के लिए सीएचसी बड़हरिया में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने शिक्षक को पीएमसीएच रेफर कर दिया. इधर गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










