पुलिस पर हमला करने के मामले में साढ़े चार साल की सजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2020 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : एडीजे चार मनोज तिवारी की अदालत ने डकैती की योजना बना रहे कुख्यात अपराधी को चार वर्ष छह माह के सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात अपराधी हरि किशोर नोनिया 14 जून 2015 को लगभग आधा दर्जन अपराधियों के साथ लूट की योजना बना रहा […]
विज्ञापन
सीवान : एडीजे चार मनोज तिवारी की अदालत ने डकैती की योजना बना रहे कुख्यात अपराधी को चार वर्ष छह माह के सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात अपराधी हरि किशोर नोनिया 14 जून 2015 को लगभग आधा दर्जन अपराधियों के साथ लूट की योजना बना रहा था. तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
हालांकि पुलिस को देखते ही वाह उन पर हमला किया, परंतु अंततः वह पकड़ा गया. इस संबंध में मुफस्सिल थाने में एक प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज करायी. न्यायालय ने विचारों प्रांत हरे किशोर नोनिया को 4 वर्ष 6 माह के सश्रम कारावास की सजा सुनायी है.
नशेड़ी पिता-पुत्र गिरफ्तार
सीवान. बड़हरिया थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव में पुलिस ने बुधवार की शाम छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. विदित हो कि सांध्य गश्ती में निकले एसआइ अशोक द्विवेदी को सूचना मिली कि प्राणपुर के मिथिलेश मिश्र व उनके पुत्र अर्जुन मिश्र व करण मिश्र शराब पीकर हंगामा कर रहे है.पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना कांड संख्या-24/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया.पुलिस ने गिरफ्तार नशेड़ी को शुक्रवार को जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




