बोलेरो के साथ अपराधी गिरफ्तार

बेतिया/सीवान : पुलिस ने शहर के भुअली भवानी मंदिर के समीप से चोरी बोलेरो को बरामद किया है. सीवान के एक अपराधी समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच कर रहे अनिरुद्ध पंडित ने बताया कि मामले में सिरिसिया ओपी क्षेत्र के सिरिसिया निवासी रामाशीष कुमार, सिरसिया विश्वास के रामबाबू कुमार व […]
बेतिया/सीवान : पुलिस ने शहर के भुअली भवानी मंदिर के समीप से चोरी बोलेरो को बरामद किया है. सीवान के एक अपराधी समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच कर रहे अनिरुद्ध पंडित ने बताया कि मामले में सिरिसिया ओपी क्षेत्र के सिरिसिया निवासी रामाशीष कुमार, सिरसिया विश्वास के रामबाबू कुमार व सीवान जिला के दरौली थाने के नेपुरा निवासी मनोज कुमार दुबे को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि बीते 10 जनवरी को लौरिया के शहादतपुर निवासी अवधेश प्रसाद की बोलेरो उस समय चोरी कर ली गयी थी, जब वह मंदिर के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर दरगाह मुहल्ला स्थित मकान गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




