सदर अस्पताल का सीएस ने िकया िनरीक्षण, गायब िमले कई डॉक्टर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान : सदर अस्पताल में गुरुवार को 11:30 बजे सिविल सर्जन अशेष कुमार सदर अस्पताल की बेपटरी हुई स्वास्थ्य सेवा को पटरी पर लाने के लिए औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सीएस ने कई अनियमितता पायी. सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ रामदेव दास सामान्य ओपीडी में दूसरे चिकित्सक के बदले मरीजों को सेवा दे रहे थे. […]
विज्ञापन
सीवान : सदर अस्पताल में गुरुवार को 11:30 बजे सिविल सर्जन अशेष कुमार सदर अस्पताल की बेपटरी हुई स्वास्थ्य सेवा को पटरी पर लाने के लिए औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सीएस ने कई अनियमितता पायी. सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ रामदेव दास सामान्य ओपीडी में दूसरे चिकित्सक के बदले मरीजों को सेवा दे रहे थे. उन्हें देखते ही सिविल सर्जन ने कड़ी फटकार लगायी. सीएस ने उन्हें दुबारा ऐसा कार्य नहीं करने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर एंटी रैबीज की सूई लेने आये मरीजों की लंबी कतार में दूसरे जिले से भी आये मरीज भी पकड़े गये. निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर डॉ राजीव रंजन अनुपस्थित पाये गये. हद तो तब हो गयी जब सिविल सर्जन के निरीक्षण के बाद भी शिशु रोग ओपीडी व इएनटी के ओपीडी में डॉ नदारद दिखे.
सदर अस्पताल की व्यवस्था इस कदर लचर हो चुकी है कि सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण के बाद भी चिकित्सकों को कोई परवाह नहीं है. वहीं इस मामले पर जब सिविल सर्जन से प्रभात खबर के संवाददाता ने पूछा तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि किसी तरह की कोई अनियमितता या लापरवाही नहीं पाई गयी. आपके जिले में इतने कुत्ते क्यों काटते हैं? इन खबरों पर विश्लेषण कीजिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन