ePaper

युवक को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

Updated at : 14 Jan 2020 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
युवक को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के पोस्टमार्टम हाउस के समीप रविवार की देर रात एक बजे अज्ञात अपराधियों ने ट्रेन पकड़ने जा रह युवक को लूट की नीयत से गोली मार दी. घटना के संबंध में घायल पीड़ित युवक प्रसून कुमार ने बताया कि वह हाजीपुर में परीक्षा देने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा […]

विज्ञापन

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के पोस्टमार्टम हाउस के समीप रविवार की देर रात एक बजे अज्ञात अपराधियों ने ट्रेन पकड़ने जा रह युवक को लूट की नीयत से गोली मार दी. घटना के संबंध में घायल पीड़ित युवक प्रसून कुमार ने बताया कि वह हाजीपुर में परीक्षा देने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहा था. उसी दौरान की यह घटना घटी है.

घायल युवक जीबी नगर थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी राघवेंद्र सिंह का 23 वर्षीय पुत्र प्रसून कुमार बताया जाता है. प्रसून कुमार ने बताया कि बुढ़िया माई मंदिर के समीप रामसागर सिंह के मकान में किराये पर रहता है.
वहीं परीक्षा देने के लिए हाजीपुर जाने के लिए घर से निकला उसी दौरान सदर अस्पताल की तरफ से एक बाइक पर तीन सवाल अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 15 सौ रुपये व एटीएम लूट लिये.
वहीं जब प्रसून कुमार ने इसका विरोध किया तो उसके दाहिने हाथ में अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद प्रसून कुमार हंगामा किया और वहां से भागने लगा. घायलवस्था में युवक सदर अस्पताल पहुंचा जहां उसका प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उसे पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल नगर थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
बताते चलें कि इस घटना के कुछ ही घंटों पहले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथोड़ा गांव में पूर्व पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मारी थी. वहीं गुठनी और दरौली थाना क्षेत्र में दो सीएसपी केंद्रों में लूट का भी मामला भी ताजा ही है. इन सभी मामलों को अभी पुलिस सुलझाने में ही लगी थी कि अपराधियों ने लूट की नीयत से गोली मारने की दो घटनाएं शहर में घट गयी. लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाओं से जिले के लोग सशंकित व सहमे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन