ePaper

दो बाइकों की टक्कर में दुकानदार की मौत

Updated at : 03 Jan 2020 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में दुकानदार की मौत

बड़हरिया : थाना क्षेत्र के लकड़ी बाजार के माली मोड़ पर बुधवार की देर शाम को दो बाइकों की सीधी टक्कर में थाना क्षेत्र के मो. मुन्ना सैफी के पुत्र व दुकानदार हासिल सैफी की मौत हो गयी. और दो लोग घायल हो गये. विदित हो कि थाना क्षेत्र के नूराहाता के मुन्ना सैफी का […]

विज्ञापन

बड़हरिया : थाना क्षेत्र के लकड़ी बाजार के माली मोड़ पर बुधवार की देर शाम को दो बाइकों की सीधी टक्कर में थाना क्षेत्र के मो. मुन्ना सैफी के पुत्र व दुकानदार हासिल सैफी की मौत हो गयी. और दो लोग घायल हो गये.

विदित हो कि थाना क्षेत्र के नूराहाता के मुन्ना सैफी का पुत्र हासिल सैफी (32) अपनी बाइक से अपने साले व मननपुरा गांव के इमामुद्दीन सैफी के पुत्र साजिद अली के साथ मननपुरा जा रहा था कि बड़हरिया की ओर से आ रहे बाइक से सीधी टक्कर हो गयी. इस टक्कर में हासिम सैफी, साजिद अली, दीपक कुमार व रामनारायण सिंह घायल हो गये. इस सड़क दुर्घटना में घायल करीब दस मिनट तक सड़क पर बेहोश पड़े रहे, लेकिन उन्हें उठाने के लिए कोई नहीं आया.
इसके बाद पूर्व मुखिया संजय साह, डॉ नसीम सैफी, इरफान सैफी, संतोष चौहान आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने घायलों की बिगड़ती हालत देखकर उन्हें गोरखपुर भेज दिया. लेकिन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हासिल सैफी के गोरखपुर हॉस्पिटल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल हासिल सैफी के साले साजिद अली का इलाज गोरखपुर में चल रहा है.
जबकि घायल दीपक कुमार के परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र लेकर चले गये. परिजनों का कहना है कि हासिम सैफी बुधवार की देर शाम को थाना क्षेत्र के गड़हा मोड़ स्थित अपनी पान की दुकान बंद कर बाइक से अपने ससुराल मननपुरा जा रहा था
.वह जैसे ही माली मोड़, लकड़ी बाजार पहुंचा, बड़हरिया की ओर से आ रहे गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के माधवा लाल के मठिया के दीपक कुमार की बाइक से सीधी टक्कर हो गयी. पुलिस ने हासिम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया. इधर हासिम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों की चीख-चीत्कार से पूरे गांव में कोहराम मच गया.
हासिम की पत्नी शकीला खातून व मां अमना खातून का रो-रोकर बुरा हाल है. शकीला बार-बार बेहोश हो जा रही हैं. बता दें कि हासिम को एक चार वर्षीया पुत्री गुलअफ्शा व दो वर्षीय पुत्र रेहान है. मौत की खबर सुनकर पूर्व मुखिया संजय प्रसाद, मो. इसराफिल, संतोष चौहान, लालबाबू गद्दी, इरफान सैफी आदि ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया.
बाइक से गिरकर युवती घायल : सिसवन. थाना क्षेत्र के सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग पर चांदपुर गांव के समीप बाइक से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल युवती चांदपुर गांव निवासी मोहम्मद सफीउल्ला कि पुत्री बतायी जाती हैं. घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया.
कई सड़क हादसों का सबब बन चुका है नहर पुल
बड़हरिया. प्रखंड के बड़हरिया- तरवारा मुख्य मार्ग के पट्टी भलुआं नहर पुल कई सड़क दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है. सर्दी के मौसम में जब भी कुहासा पड़ता है तो वाहन चालकों को और परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
दु:खद तथ्य तो यह है. प्रखंड प्रमुख रीता देवी भी गंडक विभाग सहित कई संबद्ध विभागों को पत्र लिखकर इस पुल को बनवाने की मांग कर चुकी है. लेकिन प्रशासन इस जानलेवा पुल का रेलिंग बनवाने को तैयार नहीं है. हालांकि इसके मरम्मत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा आंदोलन किया चुका है.
छपरा में सीवान के युवक की सड़क हादसे में मौत, एक घायल
दाउदपुर (मांझी). छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना दाउदपुर बनवार स्थित फ्लाइओवर के समीप बुधवार की देर रात की बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार बाइक गति अवरोधक के लिए लगाये गये पत्थर से टकरा गयी. बाइक पर दो युवक सवार थे. पत्थर से टकरातें ही दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
वहीं इनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना कि जानकारी मिलते ही दाउदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि बाइक सवार युवक सीवान जिले के जीरादेई गांव के अमित राय व संदीप राय बताये जाते है. संदीप की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गयी.
वहीं अमित गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया. विदित हो कि दोनों बाइक सवार देर रात डेहरी ऑनसोन से लौट रहे थे. जहां बनवार स्थित फ्लाइओवर के समीप त्रिभुजाकार रास्ते के समीप इनकी टक्कर गति अवरोधक पत्थर से हो गयी.
इसके पूर्व भी इस जगह पर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें कई लोगों की जानें गयी है व कई लोग घायल भी हो गये है. यहां पर सड़क सुरक्षा के मानकों को नजर अंदाज किया जा रहा है. सड़क के दोनों किनारें गड्ढे भी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन