पांच दिनों तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Updated:
विज्ञापन

सीवान : विद्युत सप्लाइ की शीतकालीन मरम्मती कार्य को लेकर गुरुवार को कई फिडरों में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप समयानुसार ठप रही. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़हरिया, मैरवा, श्रीनगर, महाराजगंज, पचरुखी फीडरों में दो से सात जनवरी तक यह मरम्मती कार्य चलेगा जहां अलग-अलग […]

विज्ञापन

सीवान : विद्युत सप्लाइ की शीतकालीन मरम्मती कार्य को लेकर गुरुवार को कई फिडरों में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप समयानुसार ठप रही. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़हरिया, मैरवा, श्रीनगर, महाराजगंज, पचरुखी फीडरों में दो से सात जनवरी तक यह मरम्मती कार्य चलेगा जहां अलग-अलग फीडरों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाइ बाधित रहेगी. हालांकि इस मेंटेनेंस के दौरान अगर ज्यादा समय लगा तो विभाग बिजली सप्लाइ की वैकल्पिक व्यवस्था भी कर चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन
सीवान-एक विद्युत डिवीजन में चार, छह और सात जनवरी को 10 बजे से दो बजे तक और फिर दो बजे से 3.30 बजे, सुबह 10 बजे से 11 . 30 और तक बिजली सप्लाइ बाधित रहेगी. वहीं शहर के श्रीनगर फीडर से गुरुवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली की सप्लाइ ठप रही. सीवान-दो डिवीजन में 10 से 2 बजे, 10 से 11.30 तक बिजली बाधित रहेगी.
पचरुखी फीडर : चार, छह और सात जनवरी को 10 बजे से 2 बजे तक और फिर सुबह 10 बजे से 11 . 30 और तक बिजली सप्लाइ बाधित रहेगी.
श्रीनगर फीडर : दो और तीन जनवरी को सुबह 10 से 2 बजे फिर दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
मैरवा फीडर : दो, तीन और सात जनवरी को सुबह 10 से 2 बजे फिर दोपहर, 10 से 11.30 तक बिजली बाधित रहेगी.
महाराजगंज फीडर : छह और सात जनवरी को दो बजे से 3.30 बजे, 10 बजे से 11 . 30 और तक बिजली सप्लाइ बाधित रहेगी.
बड़हरिया फीडर : दो, तीन और सात तारीख को सुबह 10 से 2 बजे फिर दोपहर, 10 से 11.30 तक बिजली बाधित रहेगी. इस संबंध में सीवान ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता शशांक भूषण ने बताया कि शीतकालीन मेंटेंनेंस को जिले के इन फीडरों में कुछ निश्चित तारीखों में एक निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन