ePaper

20 लाख रुपये पचाने के लिए जीजा ने कराया साले की हत्या, साली से शादी करना चाहता था आरोपित

Updated at : 31 Dec 2019 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
20 लाख रुपये पचाने के लिए जीजा ने कराया साले की हत्या, साली से शादी करना चाहता था आरोपित

सीवान:बिहार के सीवान में 29 दिसंबर रात्रि में हुई पिंटू वर्मा की हत्या की गुत्थी सुलझा गयी है. इस मामले में पुलिस ने मृतक के बहनोई चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस मामले के खुलासे को लेकर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक नवीन […]

विज्ञापन

सीवान:बिहार के सीवान में 29 दिसंबर रात्रि में हुई पिंटू वर्मा की हत्या की गुत्थी सुलझा गयी है. इस मामले में पुलिस ने मृतक के बहनोई चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस मामले के खुलासे को लेकर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने कहा कि यह हत्या 20 लाख रुपये पचाने के चक्कर में हुई. गिरफ्तार अभियुक्त पर साला द्वारा पैसा दे देने का दबाव बनाये जाने का नतीजा है.

एसपी ने कहा कि मृतक की दूसरी बहन ने एक जमीन बेचा था. जिसका मीडिएटर अभियुक्त चंदन था. उसमें 60 लाख रुपये की डील थी. अभियुक्त ने 20 लाख रुपये इलाज के नाम पर अपने पास रखा था, जबकि 20 लाख रुपये अपनी साली को दे दिये. बाकी बचे 20 लाख की मांग होने पर उसे भी इलाज में खर्च हो जाने का बहाना बना रहा था. परंतु, अभियुक्त के साले पिंटू को यह बात मालूम थी कि 20 लाख रुपये जीजा पचाना चाहता है. इसलिए वह उस पर रुपये दे देने का दबाव बना रहा था. इस दबाव को लेकर अभियुक्त चंदन ने अपने साले व ससुर को कई बार धमका चुका था. जब साले का दबाव ज्यादा बढ़ गया तो अंत में उसे 29 दिसंबर की रात्रि उसकी हत्या करवा दी.

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त का इसका कोई अापराधिक रिकार्ड नहीं है. यह सोने-चांदी-बर्तन का छोटा दुकान चलाता है. इसे 20 लाख रुपये का लोभ ही हत्या करवाने का कारक बना. एसपी ने बताया कि अभियुक्त 20 लाख रुपये नहीं देने के बदले अपनी ही साली से शादी कर लेना चाहता था, जिसे 20 लाख रुपये देने थे. एसपी ने बताया इस मामले में अभियुक्त के अलावा अन्य आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस उन सह आरोपितों के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन