शहर के राजेंद्र नगर में डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर गली नंबर-चार मोहल्ले में रविवार की देर रात एक पत्रकार के घर में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली. घटना उस वक्त की है जब घर के सभी सदस्य घर से बाहर गये हुए थे. चोरी गये सामानों में 20 हजार नकद सहित एक लाख […]

विज्ञापन

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर गली नंबर-चार मोहल्ले में रविवार की देर रात एक पत्रकार के घर में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली. घटना उस वक्त की है जब घर के सभी सदस्य घर से बाहर गये हुए थे. चोरी गये सामानों में 20 हजार नकद सहित एक लाख 30 हजार रुपये मूल्य के आभूषण शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
गृह स्वामी के रिश्तेदार सोहन प्रसाद ने बताया कि घर के मालिक विनोद प्रसाद और उनकी पत्नी सुमन देवी और छोटे पुत्र मुकेश कुमार के साथ किसी काम से बनारस गए हुए हैं. वहीं उनका बड़ा लड़का सचिन कुमार रविवार की शाम किसी परीक्षा में शामिल होने पटना गया था.
चोरों द्वारा चोरी की घटना के दौरान करीब के सभी घरों के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दिया था. सोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार की सुबह जब हम लोगों घर का दरवाजा खोले तो दरवाजा बाहर से बंद किया मिला. जिसके बाद राहगीरों से दरवाजा खुलवाया. बाहर आकर देखा तो विनोद प्रसाद के घर का दरवाजा खुला हुआ था. दरवाजे की कुंडी टूटा हुआ था. घर का सारा सामान बिखरा हुआ था.
पेटी सहित अटैची व अलमीरा खुला था. वहीं एक दूसरी घटना में नगर थाना क्षेत्र के ही जेपी चौक स्थित गौरव मोबाइल दुकान में चोरों ने चोरी कर ली है. चोरी की घटना को अंजाम चोरों ने छत को तोड़कर दिया. हालांकि इस घटना का पता दुकानदार को सोमवार की सुबह चला. जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए आया. तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
दुकानदार सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार की रात लगभग आठ बजे अपनी दुकान बंद किया था. रविवार को बंदी होने के कारण दुकान पर कोई नहीं आया. सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे जब उसका बेटा गौरव दुकान खोलने के लिए आया तो देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा था.
तत्काल इसकी सूचना वह अपने पिता को दी. सुनील कुमार गुप्ता दुकान पर आये और चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी. दुकानदार ने बताया कि चोरों ने उसके दुकान से चार्जर, मोबाइल, पावर बैंक, पेन ड्राईव, हेडफोन सहित टेंपर ग्लास भी चुरा लिया है. चोरी की इस घटना में कुल मिलाकर लगभग चालीस हजार रुपये की क्षति पहुंची है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन