ठंड बढ़ने से बढ़ी परेशानी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन

दरौंदा : प्रखंड में मंगलवार को अचानक मौसम की बदलाव व बादल छाने के साथ शीतलहर की बढ़ते रफ्तार के साथ बारे में भी इजाफा देखने को मिला. सुबह निकली हल्की धूप के बाद अचानक मौसम में आयी बदलाव को देख सभी हैरान हो उठे. सुबह सवेरे अच्छी मौसम और हल्की धूप निकलने के बाद […]

विज्ञापन

दरौंदा : प्रखंड में मंगलवार को अचानक मौसम की बदलाव व बादल छाने के साथ शीतलहर की बढ़ते रफ्तार के साथ बारे में भी इजाफा देखने को मिला. सुबह निकली हल्की धूप के बाद अचानक मौसम में आयी बदलाव को देख सभी हैरान हो उठे.

आपके शहर में

विज्ञापन
सुबह सवेरे अच्छी मौसम और हल्की धूप निकलने के बाद अचानक से बदली मौसम के कारण विद्यालयों पर भी खासा असर पड़ा है. प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालयों में बढ़ती ठंड के प्रकोप को देख बच्चों की उपस्थिति कम दर्ज की गयी.
सुबह निकली हल्की धूप के बाद आसमानों में अचानक से बादल छा गये और कोहरा भी रहा. इसके साथ ही शीतलहर चलने लगी, जिससे ठंडक का अहसास भी बढ़ गया. साथ ही पारा में इजाफा देखा जा रहा है. इसके साथ ही बुधवार को भी इसके आस-पास ही तापमान रहने की संभावना है.
कोहरे व ठंड की वजह से आम जनजीवन पर असर : इधर आधी रात के बाद से ही कोहरे लगना शुरू हो गया है. घने कोहरे व ठंड की वजह से आम जन जीवन पर भी असर पड़ने लगा है. मंगलवार को सुबह 11:00 बजे तक कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कोहरे की वजह से शाम होते ही लोग घर में दुबकने को मजबूर हो गये. दरौंदा में पिछले दो दिनों से चल रही चौपाई हवा की वजह से भीषण ठंड का कहर शुरू हो चुका है.
बढ़ती ठंड को देख अंचल प्रशासन से अलाव की व्यवस्था की मांग : प्रखंड के विभिन्न जगह चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था शीघ्र हो, जिसे लेकर लोगों ने अंचल प्रशासन से मांग करने की बात कही है. उनका कहना है कि बढ़ते शीतलहर में सुबह व शाम के समय लोग चौक-चौराहे पर आग लगाकर ठंडी से बचने का प्रयास कर रहें है. ठंड के कारण बाजार में काफी असर पड़ा है.
इन विद्यालयों में पहले दिन शीतलहर का दिखा असर : प्रखंड में शीतलहर का आगमन होते ही इसका असर प्रखंड के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय पर देखने को मिला.
ज्ञात हो कि और दिनों की अपेक्षा मंगलवार को प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामसापुर, मध्य विद्यालय बगौरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, मध्य विद्यालय रामगढा़ सर्वोदय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला गोविंदापुर, मध्य विद्यालय करसौत, मध्य विद्यालय दरौंदा, नया प्राथमिकी मध्य विद्यालय बसवरिया टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतजोड़ा आदि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में कमी आयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन