सीवान ने छपरा को तीन-शून्य से हराया
Updated at : 13 Dec 2019 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

बड़हरिया : प्रखंड के नूराहता बंगला ग्राउंड खेल मैदान में सैफी फुटबॉल टूर्नामेंट में ग्रुप बी का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच यूनाइटेड क्लब सीवान व ओम सांईं सेंटर, छपरा के बीच खेला गया. इसमें दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. इस मैच में यूनाइटेड क्लब सीवान ने ओम साईं सेंटर, छपरा को तीन-शून्य […]
विज्ञापन
बड़हरिया : प्रखंड के नूराहता बंगला ग्राउंड खेल मैदान में सैफी फुटबॉल टूर्नामेंट में ग्रुप बी का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच यूनाइटेड क्लब सीवान व ओम सांईं सेंटर, छपरा के बीच खेला गया. इसमें दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया.
इस मैच में यूनाइटेड क्लब सीवान ने ओम साईं सेंटर, छपरा को तीन-शून्य से हरा दिया. इसके मुख्य अतिथि टूर्नामेंट अध्यक्ष इरफान सैफ़ी, विक्रमा यादव, नेयाज अहमद आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया.
वहीं निर्णायक की भूमिका नेयाज अहमद, संजर अली व अब्दुल वाहिद ने निभाया. ऑफिसियल का दायित्व विक्रमा यादव ने निभाया. इसका पहला सेमीफाइनल मैच यूनाइटेड क्लब सीवान व मीरगंज फुटबॉल क्लब, मीरगंज के बीच खेला जायेगा. इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक इरफान अंसारी, कामरान सैफी, नाजिर अंसारी, मो. आरिफ, मो. आजाद, जुनैद सैफी व मोहसिन सैफी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




