ePaper

सीवान स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की गोली मार हत्या

Updated at : 09 Dec 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
सीवान स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की गोली मार हत्या

पत्नी के साथ कोलकाता जाने को निकला था घर से नकाबपोश अपराधी ने पत्नी के सामने ही पति को मारी गोली सीवान : सीवान रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के वीआइपी कक्ष के सामने रविवार को दोपहर तीन बजे एक नकाबपोश अपराधी ने रेलयात्री की गोली मारकर हत्या कर दी. प्लेटफॉर्म पर गोली चलने […]

विज्ञापन

पत्नी के साथ कोलकाता जाने को निकला था घर से

नकाबपोश अपराधी ने पत्नी के सामने ही पति को मारी गोली

सीवान : सीवान रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के वीआइपी कक्ष के सामने रविवार को दोपहर तीन बजे एक नकाबपोश अपराधी ने रेलयात्री की गोली मारकर हत्या कर दी. प्लेटफॉर्म पर गोली चलने के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया तथा भगदड़ मच गयी. गोली मारने के बाद भाग रहे अपराधी को यात्रियों ने पकड़ना चाहा, लेकिन वह भागने में सफल रहा. मृत रेलयात्री फैसल था, जो गोरेयाकोठी थाने के लधी सुल्तानपुर निवासी मोतिउर्रहमान का पुत्र था.

पत्नी अंजुम ने पुलिस को बताया कि वह पति फैसल के साथ कोलकाता जाने के लिए बाघ एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रही थी. उसने बताया कि इसी दौरान अपने चेहरे को ढंके सफेद कपड़ा पहने एक युवक आया तथा उसने उसके पति की सिर में गोली मारकर भाग निकला.

इधर घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह एवं जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम मौके पर पहुंचे तथा घायल रेलयात्री को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाये. सीवान सदर अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में मौत हो गयी. जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस की मदद से अपराधी की पहचान करने में जुट गयी.

थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि मृत यात्री अपने घर लधी सुल्तानपुर से कोलकाता जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा था. उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चला है. परिजनों के द्वारा भी कुछ नहीं बताया जा रहा है. एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली.

गया : शहर के रिवर साइड इलाके में विष्णुपद थाना इलाके में स्थित पंतनगर मुहल्ले के रहनेवाले कैलाश यादव के 28 वर्षीय बेटे मुकेश यादव की हत्या गोली मार कर उसके पड़ोस में रहनेवाले दो युवकों ने रविवार की सुबह कर दी.

इस घटना के विरोध में मुहल्लेवासियों ने गया-बोधगया मुख्य पथ पर पंतनगर के पास जाम कर दिया और टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही उग्र लोगों ने हमलावर की एक कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके अलावा एक स्कूटी व बाइक में आग लगा दी. एक स्कूटी पूरी तरह जल गयी. वहीं, बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. पूरे दिन लोग वहां जुटे रहे और दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे. हालांकि, विष्णुपद सहित अन्य थानों की पुलिस ने उग्र लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन