पुलिस पर हमला, हथियार छीनने का प्रयास, एक धराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर शराब के नशे में धुत दो चचेरे भाइयों ने हमला बोल दिया. दोनों पुलिस से उलझते हुए हाथापाई शुरू कर दी. पुलिस से राइफल छीनने का भी प्रयास किया. इसी बीच एक आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया. वहीं इसका चचेरा […]
विज्ञापन
सीवान : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर शराब के नशे में धुत दो चचेरे भाइयों ने हमला बोल दिया. दोनों पुलिस से उलझते हुए हाथापाई शुरू कर दी. पुलिस से राइफल छीनने का भी प्रयास किया. इसी बीच एक आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया. वहीं इसका चचेरा भाई भागने में सफल हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामविचार राम ने बताया कि मंगलवार की देर शाम टड़वा गांव समीप दो शराबी किसी युवक से झगड़ा कर रहे है. इसकी सूचना मिलते पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. पुलिस को देखते ही दोनों शराबी हो-हल्ला व हंगामा करते पुलिस से उलझ गये. इसके बाद हाथापाई करते हुए हथियार छीनने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने काफी मशक्कत से एक शराबी को पकड़ कर थाने लायी.
जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया. पूछताछ में शराबी ने अपना नाम बहारान यादव उर्फ जितेंद्र बताया. दूसरा शराबी भाई उपेंद्र यादव पुलिस को देख कर मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी में भी जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इधर गिरफ्तार बहारन यादव को पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन