व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान : गोरेयाकोठी थाने के जुम्मन छपरा गांव के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने बुधवार की शाम छह बजे एक मीट व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घायल व्यवसायी का नाम मोहम्मद निजामुद्दीन है जो गोरेयाकोठी थाने के सैदपुरा निवासी मोहम्मद मियां का पुत्र है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि […]
विज्ञापन
सीवान : गोरेयाकोठी थाने के जुम्मन छपरा गांव के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने बुधवार की शाम छह बजे एक मीट व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घायल व्यवसायी का नाम मोहम्मद निजामुद्दीन है जो गोरेयाकोठी थाने के सैदपुरा निवासी मोहम्मद मियां का पुत्र है.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मोहम्मद निजामुद्दीन बाजार से साइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान जुम्मन छपरा गांव के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घेर कर एक गोली मार दिया.
गोली मरने के बाद अपराधी आराम से निकल गये. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया. परिजन घायल व्यवसायी को ले उपचार के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचे. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.
इधर परिजनों ने बताया कि मोहम्मद निजामुद्दीन मुर्गी दाना का भी व्यवसाय करते हैं. इस व्यवसाय में महाराजगंज थाने के पटेरा गांव में एक व्यक्ति के पास बकाया पैसा था. परिजनों ने आरोप लगाया कि उधार पैसा मांगने के दौरान उसने हत्या करने की धमकी दिया था. थानाध्यक्ष रविकांत दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आपसी विवाद में गोली मारी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन