ePaper

ससुर ने दामाद को मारी गोली, घायल

Updated at : 06 Nov 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
ससुर ने दामाद को मारी गोली, घायल

तरवारा : जीबी नगर थाना क्षेत्र के सानी बसंतपुर गांव निवासी रघुनाथ प्रसाद के पुत्र 27 वर्षीय कंचन कुमार प्रसाद को सोमवार की देर संध्या ससुर ने घर में घुस कर खिड़की से गोली मार दी. जिससे कंचन कुमार प्रसाद घायल हो गया. घटना के संबंध में सानी बसंतपुर गांव निवासी कंचन कुमार प्रसाद ने […]

विज्ञापन

तरवारा : जीबी नगर थाना क्षेत्र के सानी बसंतपुर गांव निवासी रघुनाथ प्रसाद के पुत्र 27 वर्षीय कंचन कुमार प्रसाद को सोमवार की देर संध्या ससुर ने घर में घुस कर खिड़की से गोली मार दी. जिससे कंचन कुमार प्रसाद घायल हो गया. घटना के संबंध में सानी बसंतपुर गांव निवासी कंचन कुमार प्रसाद ने बताया कि मैं अपने नवनिर्मित मकान में सोया था.

बरामदे में मेरी मां सोयी हुई थी जिनकी मानसिक स्थित पहले से ठीक नहीं है. जिसकी वजह से बरामदे का दरवाजा खुला देख ससुर घर में घुस गये और खिड़की से दो गोली चला दी. जिसमें से एक गोली युवक के जांघ में लग गयी और वो घायल हो गया. जिसके बाद ससुर अंधेरे में मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. घायल कंचन कुमार को आनन-फानन में ग्रामीण व परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां पर इलाज चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गयी है. इस संदर्भ में जीबी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली है. जिसको इलाज के इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं घायल कंचन कुमार प्रसाद ने फर्द बयान में दो नामजद सहित चार अज्ञात को आरोपित किया है. नामजद में दिपील प्रसाद और सत्यनारायण प्रसाद शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन