ePaper

नौ वर्षों के भीतर दूसरी बार दरौंदा विस में हुआ उप चुनाव

Updated at : 25 Oct 2019 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
नौ वर्षों के भीतर दूसरी बार दरौंदा विस में हुआ उप चुनाव

दरौंदा : दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के नौ वर्षों के जीवन काल में दूसरी बार उप चुनाव हुआ. इससे पहले वर्ष 2011 में यहां उपचुनाव हुआ था. उस उप चुनाव की नौबत इस लिए आ पड़ी थी कि तत्कालीन विधायक जगमातो देवी के हर्ट अटैक के चलते निधन हो गया था. जिसके चलते सीट रिक्त हो […]

विज्ञापन

दरौंदा : दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के नौ वर्षों के जीवन काल में दूसरी बार उप चुनाव हुआ. इससे पहले वर्ष 2011 में यहां उपचुनाव हुआ था. उस उप चुनाव की नौबत इस लिए आ पड़ी थी कि तत्कालीन विधायक जगमातो देवी के हर्ट अटैक के चलते निधन हो गया था.

जिसके चलते सीट रिक्त हो गयी थी. गौरतलब हो कि दरौंदा विधानसभा क्षेत्र का सृजन वर्ष 2010 में हुआ था. सांसद कविता सिंह की सास सह जदयू नेता अजय सिंह की माता जगमातो देवी यहां पहली बार निर्वाचित हुई थी. दरौंदा विधानसभा का पहला चुनाव होने के ठीक आठ माह बाद विधायक जगमातो देवी का निधन हो गया था
. जिसके चलते वर्ष 2011 में यहां उपचुनाव हुआ था. जिसमें कविता सिंह विधायक चुनी गयी थी. वर्ष 2015 में भी कविता सिंह ही दुबारा विधायक बनी. अब वह सीवान की सांसद है. कविता सिंह के सांसद बन जाने के चलते इस सीट पर दुबारा चुनाव हुआ. इस बार के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी व्यास सिंह ने अजय सिंह को हराते हुए इस पर कब्जा जमा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन