32.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

बिहार उपचुनाव परिणाम : जदयू को बड़ा झटका, दरौंदा में पहले ही राउंड से बढ़त बनाये रहे कर्णजीत सिंह

सीवान: बिहार के दरौंदा विधानसभा सीट के परिणामसे जदयू को निराशा हाथ लगी है. गुरुवार को इस सीट की मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार कर्णजीत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के अजय कुमार सिंह कोपीछेकरतेहुए जीत दर्ज करलीहै. उपचुनाव की मतगणना के रुझान में निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह शुरू से लेकर अंत तक […]

सीवान: बिहार के दरौंदा विधानसभा सीट के परिणामसे जदयू को निराशा हाथ लगी है. गुरुवार को इस सीट की मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार कर्णजीत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के अजय कुमार सिंह कोपीछेकरतेहुए जीत दर्ज करलीहै. उपचुनाव की मतगणना के रुझान में निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह शुरू से लेकर अंत तक दबदबा बनाये रखे. तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए व्यास सिंह ने प्रत्येक राउंड में अपना बढ़त बरकरार रखा.

डाक मतपत्रों की गणना हो या ईवीएम से गणना सब में एनडीए प्रत्याशी अजय सिंह पर निर्दलीय प्रत्याशी व्यास सिंह हावी दिखे. इस बार दरौंदा विस उप चुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से मुख्य मुकाबला एनडीए के अजय सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के बीच में था. हालांकि, लड़ाई में महागठबंधन के उमेश सिंह भी थे, परंतु मतगणना में वे निर्दलीय प्रत्याशी ईं शैलेंद्र कुमार यादव से भी पीछे दिखे.

पूर्व में राजनीतिक पंडितों का अनुमान था कि मुख्य लड़ाई एनडीए व महागठबंधन के बीच होगा, परंतु इस बार के दरौंदा विस उप चुनाव में दोनों दलीय पार्टी दूर-दूर तक मतदाताओं पर अपनी छाप नहीं छोड़ सकी. प्रथम राउंड से ही व्यास सिंह अन्य प्रत्याशियों पर बढ़त बनाने में सफल रहे जो अंत तक कायम रहा.

राउंड कर्णजीत सिंह अजय सिंह उमेश सिंह शैलेंद्र यादव
1. 1663 955 1568 1145
2. 3436 1701 2104 2502
3. 4876 2523 2596 4160
4. 6566 3336 3657 5190
5. 8270 4313 4193 6220
6. 10199 5932 4410 7031
7. 12121 8662 4835 7576
8. 15733 10016 5443 7848
9. 18264 10836 5895 8512
10. 20672 11528 6565 9652
11. 23163 12801 7047 10304
12. 25959 14231 7487 10685
13. 28991 15043 8035 11158
14. 31920 16073 8964 11575
15. 33902 17320 10968 11892
16. 36291 18140 12583 13149
17. 38516 19102 14591 13479
18. 41383 20063 16273 14094
19. 43295 20827 18272 14574
20. 45739 21505 19403 15048
21. 48208 22707 20246 15830
22. 50645 23544 20799 16442
23. 51207 23895 20991 17272

पोस्टल बैलेट में ही सिर्फ कर्णजीत से आगे रहे अजय व उमेश
दरौंदा विस उप चुनाव में करीब 27312 मतो से एनडीए प्रत्याशी सह सांसद पति अजय सिंह व महागठबंधन प्रत्याशी उमेश सिंह को पटखनी देने वाले बागी उम्मीदवार कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ईवीएम की गिनती में हर चरण में आगे रहे. पहले चरण से लेकर 23 चरण की गिनती में वह कभी भी पीछे नहीं दिखे. एनडीए प्रत्याशी तो इनसे कोसो दूर नजर आ रहे थे.

इसी तरह महागठबंधन प्रत्याशी उमेश व निर्दलीय प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार यादव भी काफी पीछे रहे. अगर ईवीएम की गिनती छोड़ दें तो अजय सिंह सिर्फ पोस्टल बैलेट की ही गिनती में कर्णजीत से आगे रहे. एनडीए प्रत्याशी अजय सिंह को जहां 141 में से 49 मत मिले. वहीं कर्णजीत को 16 मत मिला. कर्णजीत बैलेट मत की गिनती में तीसरे स्थान पर रहे. दूसरे स्थान पर महागठबंधन उम्मीदवार उमेश सिंह रहे. उन्हें 20 पोस्टल बैलेट मत मिला. वहीं करीब 36 मत निरस्त रहा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें