सीवान में पदस्थापित जज के घर से लाखों की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान\सासामुसा : विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर गांव में जज सुशील कुमार के घर से चोरों ने मंगलवार की रात नकद, कपड़े, जेवर समेत पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. सुशील कुमार सीवान में जज के पद पर कार्यरत हैं. मंगलवार की रात उनके परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो […]
विज्ञापन
सीवान\सासामुसा : विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर गांव में जज सुशील कुमार के घर से चोरों ने मंगलवार की रात नकद, कपड़े, जेवर समेत पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. सुशील कुमार सीवान में जज के पद पर कार्यरत हैं.
मंगलवार की रात उनके परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गये थे. इसी बीच चोरों ने घर की छत से नीचे उतर कर दरवाजा तोड़ चोरी को अंजाम दिया. परिवारवाले बुधवार की सुबह जगे, तो सामान को बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई.
इसके बाद विश्वंभरपुर पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने छानबीन शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया चोरी की घटना का आवेदन प्राप्त हो गया है. बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










