बच्चे काे बोलेरो ने रौंदा, मौत, िवरोध में सड़क जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिसवन (सीवान) : सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया में सोमवार को अज्ञात बोलेरो के कुचलने से चार वर्षीय बत्ते की मौत हो गयी. इधर बच्चे की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. इसके बाद वरीय अधिकारियों को बुलाने को लेकर सिसवन मांझी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. घटना के संदर्भ में मिली […]
विज्ञापन
सिसवन (सीवान) : सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया में सोमवार को अज्ञात बोलेरो के कुचलने से चार वर्षीय बत्ते की मौत हो गयी. इधर बच्चे की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. इसके बाद वरीय अधिकारियों को बुलाने को लेकर सिसवन मांझी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी लाल मोह राम के चार वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार अपनी मां उर्मिला देवी के साथ अपने ननिहाल ग्यासपुर मठिया गांव निवासी मुंद्रिका राम के यहां आया हुआ था.
आपके शहर में
विज्ञापन
इधर सोमवार की दोपहर खेलने के दौरान सड़क पार कर रहा था. सड़क पार करने के क्रम में ही पूरब दिशा से तेज गति में आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने बच्चे को रौदते हुए सिसवन रघुनाथपुर के तरफ भाग निकला. जिससे ऐन मौके पर ही मासूम बच्चे की मौत हो गयी.
बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिसवन मांझी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम की खबर सुन सिसवन सीओ इंद्र वंश राय व सिसवन थाना अध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया. सीओ इंद्र वंश राय ने पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही तब आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए.
इसके बाद पुलिस ने बच्चे का शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर बच्चे के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा. लाल मोहर राम के दो पुत्र व एक पुत्री. जिसमें एक पुत्री व पुत्र में सबसे बड़ा आदित्य था. जिसके मौत के बाद पिता व मां की कई सपना बिखर कर रह गया. इधर सिसवन पुलिस ने अज्ञात बोलेरो पर प्राथमिकी दर्ज कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन