जनहित याचिका के बाद दुकान आवंटन की तिथि रद्द

सीवान : नगर पर्षद के द्वारा शहर के महादेवा रोड स्थित मोती स्कूल के समीप 23 दुकानों का निर्माण 46 लाख एक हजार की राशि से कराया जा रहा है. इसके लिए 16 जून को आवंटन किया जाना है, लेकिन हाइकोर्ट में किसी के द्वारा जनहित याचिका दायर होने के कारण आवंटन के तिथि को […]
सीवान : नगर पर्षद के द्वारा शहर के महादेवा रोड स्थित मोती स्कूल के समीप 23 दुकानों का निर्माण 46 लाख एक हजार की राशि से कराया जा रहा है. इसके लिए 16 जून को आवंटन किया जाना है, लेकिन हाइकोर्ट में किसी के द्वारा जनहित याचिका दायर होने के कारण आवंटन के तिथि को रद्द कर दिया गया है. इसके बाद हाईकोर्ट के द्वारा निर्णय आने के बाद नये तिथि नगर पर्षद के द्वारा तय की जायेगी.
इसके पूर्व में भी होने वाले तिथि को नगर पर्षद ने रद्द कर दी थी. 14 जून को सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद व नप सभापति सिंधु सिंह ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. इसके बाद निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है. इसके लिए निर्माण कार्य व आवंटन की विभागीय कार्य अभी चल ही रहा था कि किसी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










