सीवान :ट्रक की ठोकर से हॉकर की गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान : मुफस्सिल थाने के श्यामपुर-भंटापोखर गांव के पास सोमवार की अहले सुबह हॉकर की मौत ट्रक की ठोकर से हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सीवान-मैरवा मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन किया. भंटापोखर -श्यामपुर गांव के हॉकर खूबलाल यादव साइकिल से पेपर लाने भंटापोखर गांव स्थित सेंटर पहुंचे थे. इसी दौरान मैरवा की […]
विज्ञापन
सीवान : मुफस्सिल थाने के श्यामपुर-भंटापोखर गांव के पास सोमवार की अहले सुबह हॉकर की मौत ट्रक की ठोकर से हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सीवान-मैरवा मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन किया.
भंटापोखर -श्यामपुर गांव के हॉकर खूबलाल यादव साइकिल से पेपर लाने भंटापोखर गांव स्थित सेंटर पहुंचे थे. इसी दौरान मैरवा की तरफ से सीवान जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे पेपर उठा रहे हॉकर को ठोकर मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी. गांव के लोगों का कहना था कि लगातार मुख्य पथ पर ब्रेकर नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसका निर्माण जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन