गवाह के बीमार होने के कारण हरिशंकर हत्याकांड में नहीं हुई गवाही

Updated:
विज्ञापन

सीवान : खाद व्यवसायी हरिशंकर का अपहरण कर निर्मम हत्याकांड के मामले में एडीजे दो मनोज कुमार तिवारी की अदालत में एपीपी रघुवर सिंह ने गवाह का हाजरी दिया था. लेकिन न्यायालय में परिसर में ही बीमार हो जाने के कारण गवाही के लिये अगली तिथि निर्धारित की गयी. यह मामला भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह […]

विज्ञापन

सीवान : खाद व्यवसायी हरिशंकर का अपहरण कर निर्मम हत्याकांड के मामले में एडीजे दो मनोज कुमार तिवारी की अदालत में एपीपी रघुवर सिंह ने गवाह का हाजरी दिया था. लेकिन न्यायालय में परिसर में ही बीमार हो जाने के कारण गवाही के लिये अगली तिथि निर्धारित की गयी. यह मामला भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के खिलाफ हत्या का साजिश रचने का चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस मामले में 11 आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है, जो अभी जेल में बंद है. बताते चले कि पचरुखी प्लेट फार्म पर हरिशंकर सिंह सुबह में टहल रहे थे कि साजिश के तहत अपराधियों ने बोलेरो गाड़ी से अपहरण कर लिया था. कुछ दिनों के बाद नौ टुकड़ों में शव बरामद हुआ था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन