दहेज नहीं मिलने पर बंधक बना विवाहिता को किया प्रताड़ित

Updated at : 08 Jun 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज नहीं मिलने पर बंधक बना विवाहिता को किया प्रताड़ित

सीवान : मैरवा थाने के विशुनपुरा गांव में ससुराल वालों ने दहेज में बाइक व सोने की चेन नहीं मिलने पर एक विवाहिता को घर में बंद कर करीब एक साल प्रताड़ित किया. इसकी सूचना जब विवाहिता के भाई को लगी तो वह अपने बहन के घर गया तथा लोगों की मदद से अपनी बहन […]

विज्ञापन

सीवान : मैरवा थाने के विशुनपुरा गांव में ससुराल वालों ने दहेज में बाइक व सोने की चेन नहीं मिलने पर एक विवाहिता को घर में बंद कर करीब एक साल प्रताड़ित किया. इसकी सूचना जब विवाहिता के भाई को लगी तो वह अपने बहन के घर गया तथा लोगों की मदद से अपनी बहन को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

पीड़िता का नाम निधि कुमारी है जो नौतन थाने के हसुआ गांव निवासी स्व. जयराम बैठा की पुत्री है. विवाहिता निधि कुमारी का भाई राजेश बैठा ने बताया कि उसकी बहन की शादी 30 जून 2017 को मैरवा थाने के विशुनपुरा निवासी उमाशंकर बैठा के पुत्र विनोद बैठा के साथ हुई थी. उसने बताया कि शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार उसने दान-दहेज दिया.
शादी के कुछ माह तक सब कुछ ठीक रहा. उसके बाद उसकी बहन के ससुराल वाले बाइक व सोने की चेन की मांग करने लगे. उसने बताया कि गरीब होने के कारण वह उन लोगों की मांग पूरा नहीं कर सके. करीब एक साल बाद उसकी बहन को एक लड़का भी हुआ.
उसने आरोप लगाया कि दूसरी बार जब उसकी बहन पेट से थी तो उसके ससुराल वालों ने जबर्दस्ती गर्भपात करा दिया. उसके बाद उसे घर में बंद कर प्रताड़ित करने लगे. उसने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि उसकी बहन की हालत गंभीर है. वह काफी कमजोर हो चुकी है. उसके पास बहन के इलाज के लिए भी पैसे नहीं है. उसने अपने बहन के ससुराल वालों से इलाज में सहयोग करने की बात कही. लेकिन उसकी बहन के ससुराल वालों का इलाज कराने में दिलचस्पी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन