वाहनों की टक्कर में सात जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महाराजगंज : सीवान-पैगंबरपुर स्टेट हाइवे में महाराजगंज शहर के रामलखन चौक पर सोमवार की सुबह तेज गति से आ राही स्कॉर्पियो व बोलेरो में भिड़ंत हो गयी. जिससे दोनों वाहन पलट गयी. आस-पड़ोस के लोगों ने जख्मी लोगों को निजी अस्पताल पहुंचाया जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार छह […]
विज्ञापन
महाराजगंज : सीवान-पैगंबरपुर स्टेट हाइवे में महाराजगंज शहर के रामलखन चौक पर सोमवार की सुबह तेज गति से आ राही स्कॉर्पियो व बोलेरो में भिड़ंत हो गयी. जिससे दोनों वाहन पलट गयी. आस-पड़ोस के लोगों ने जख्मी लोगों को निजी अस्पताल पहुंचाया जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया.
सूत्रों के अनुसार छह से सात सवार जख्मी हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है. बताया जाता है कि दोनों वाहनों में बरती सवार थे. बोलेरो नंबर बीआर 29 एस-7902 पोखरा मठिया गांव के पप्पू तिवारी व स्कॉर्पियो नंबर बीआर-29 एच-6332 सीवान के राजेश कुमार शाही की बतायी जाती है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो का चालक बरात लेकर जनता बाजार की तरफ से अफराद जाने वाली सड़क में तेज गति से मोड़ रहा था.
वहीं स्कॉर्पियो चालक सीवान की तरफ से अफराद के तरफ जाने वाली सड़क में ही तेज गति में मोड़ रहा था. इसी बीच दोनों वाहन आपस में भीड़ गयी व पलटी मार दी. थाना के इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने बताया दोनों वाहन के जख्मी अभी किसी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. हाल-फिलहाल दोनों वाहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस मामले की जांच में लग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










